फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शोड़ष गणपति मंदिर का कुंभाभिषेक आज

शोड़ष गणपति मंदिर का कुंभाभिषेक आज

Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के संकट मोचन मंदिर परिसर में शोड़ष गणपति मंदिर का आज कुंभाभिषेक होगा। दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटी पीठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की उपस्थिति में विशेष अनुष्ठान के बाद कुंभाभिषेक किया जाएगा। कांची कामकोटी पीठ के हिमाचल प्रतिनिधि पंडित सी कीर्तिवासन ने बताया कि 12 साल बाद शोड़ष गणपति मंदिर का कुंभाभिषेक किया जा रहा है। अनुष्ठान के लिए कांची कामकोटी पीठ से 51 पंडित शिमला आ रहे हैं। अनुष्ठान के दौरान 50 कलशों की पूजा होगी। कुंभाभिषेक के लिए मंदिर के शिखर तक अस्थायी सीढि़यां बनाई गई हैं। शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती मंदिर के शिखर पर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे शिमला पहुंचेंगे शंकराचार्य
कांची कामकोटी पीठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती शुक्रवार को निजी फ्लाइट से दोपहर बाद 4.00 बजे शिमला पहुंचेंगे। शिमला पहुंचने के बाद शंकराचार्य टूटु स्थित गौशाला का दौरा करेंगे। इसके बाद शंकराचार्य संकटमोचन में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे।
विज्ञापन



1997 में बना था शोड़ष गणपति मंदिर
संकटमोचन मंदिर परिसर में 1997 में शोड़ष गणपति मंदिर की स्थापना और प्रतिष्ठा की गई थी। इस मंदिर में गणपति सोलह रूपों में विराजमान हैं। संकट मोचन मंदिर के सामने भव्य गेट का निर्माण किया जा रहा है। गेट में लकड़ी पर नक्काशी की गई है। पटना के कारीगरों ने गेट का निर्माण किया है, जबकि किन्नौर के कारीगर इस पर नक्काशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed