फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सीमेंट फैक्ट्रियां करेंगी ठोस कचरे का निस्तारण

सीमेंट फैक्ट्रियां करेंगी ठोस कचरे का निस्तारण

Sun, 01 Jun 2014 05:38 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 01 Jun 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए अच्छी खबर है। इन क्षेत्रों में ठोस कचरे के कारण पर्यावरण दूषित नहीं होगा। ऐसे कचरे को निस्तारित करने के लिए प्रदेश में स्थापित सीमेंट फैक्ट्रियों की मदद ली जाएगी। इससे जहां सीमेंट फैक्ट्रियों में ऊर्जा की बचत होगी, वहीं प्रदेश के छोटे और बड़े शहरों को स्वच्छ रखने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पहल पर बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट में ठोस कचरे का निस्तारण शुरू हो गया है। इससे मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर सहित आसपास के लगभग 12 नगर निकायों के ठोस कचरे का निस्तारण सीमेंट प्लान में किया जा रहा है। इससे सीमेंट प्लांट में ऊर्जा की बचत हो रही है। इसी की तर्ज पर अंबुजा और जेपी सीमेंट फैक्ट्रियों के प्लान में ठोस कचरे का निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करने की बात की जा रही है। इसको लेकर बोर्ड के अधिकारी दोनों कंपनियों से बात कर रहे हैं, जिससे प्रदेश के लगभग 40 से 45 निकायों को पूरी तरह प्रदूषण से मुक्त किया जा सकेगा। इसके साथ ही औद्योगिक कचरे को भी प्लांट में निस्तारित किया जाएगा, जिससे प्रदेश का पर्यावरण बिल्कुल स्वच्छ रहे।
विज्ञापन

-
ठोस कचरे का निस्तारण का एक सफल प्रयास शुरू किया गया है। बोर्ड की कोशिश है कि कम से कम 45 निकायों में ठोस कचरे का निस्तारण कराने की व्यवस्था करा दी जाए, जिससे पर्यावरण पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव न पड़े। - विनीत कुमार, सदस्य सचिव, प्रदेश पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed