फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी में बनेगा सुपर स्पेशलिटी ब्लाक

आईजीएमसी में बनेगा सुपर स्पेशलिटी ब्लाक

Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सुपर स्पेशलिटी का ओपीडी ब्लाक अलग से बनेगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 150 करोड़ रुपये का अलग से बजट जारी किया है। ऐसे में आईजीएमसी के निर्माणाधीन भवन में मूलभूत बदलाव किया जाएगा। इस सिलसिले में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने आईजीएमसी का निरीक्षण किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजीएमसी में नई बिल्डिंग के निर्माण का काम पहले से ही चल रहा है। इसके लिए केंद्र ने बजट स्वीकृत कर दिया था। इस बीच हिमाचल सरकार की ओर से सुपर स्पेशलिटी के लिए अलग से ओपीडी ब्लाक बनाने का 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को चुनाव से ठीक पहले मंजूर किया गया था। आचार संहिता खत्म होने के बाद स्वास्थ्य महकमे की ओर से काम शुरू किया गया है। सुपर स्पेशलिटी का अलग से ब्लाक बनाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ आईजीएमसी में ही बैठक की। विनीत चौधरी ने बताया कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग अपना नया प्लान तैयार कर लेगा, जिसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed