{"_id":"132-53047","slug":"Shimla-53047-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरोजा के दाम 6500 रुपये क्विंटल तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरोजा के दाम 6500 रुपये क्विंटल तय
Shimla
Updated Thu, 29 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। बिरोजा का खरीद मूल्य तय हो गया है। अगले वित्तीय वर्ष में 6500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी की जाएगी। बुधवार को हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम लिमिटेड की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी इकाइयों को लाभांश में लाने के संदर्भ में भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने की।
पठानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करें तथा मासिक विभागीय रिपोर्ट मुख्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने लकड़ी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। शमशी (कुल्लू) और कनलोग (शिमला) में फर्नीचर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। किन्नौर तथा स्पीति के लिए वर्ष 2014-15 में बालन की आपूर्ति के लिए भी निगम की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। वन निगम को खनन प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पब्बर तथा यमुना नदी के साथ का क्षेत्र चयनित करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में एमडी जेएस वालिया, कार्यकारी निदेशक एसके शर्मा, निदेशक विधि आरके सूद, निदेशक बीडी सुयाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।