फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सेवाविस्तार देने पर उठे सवाल

सेवाविस्तार देने पर उठे सवाल

Sun, 25 May 2014 05:34 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 25 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र न बढ़ाकर सरकारी कर्मचारियों को एक साल का सशर्त सेवाविस्तार दिया है। इस कदम से अधिकांश कर्मचारी संगठन सहमत नहीं हैं। इस फैसले के बाद कर्मचारी संगठनों ने अलग अलग प्रतिक्रिया अमर उजाला को दी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (जोगटा गुट) के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा कि कर्मचारियों का सेवाकाल बढ़ाने की मांग को उन्हीं के संगठन ने सरकार के समक्ष प्राथमिकता से उठाया था। इसे 60 साल तक करने की मांग की गई थी। अगर इसे बढ़ाया गया है तो यह अच्छा है। हम इका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि आर्थिक संकट से ग्रस्त सरकार ने ये कदम उठाया है। इसके पीछे यही तर्क लग रहा है कि सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक है। विनोद कुमार ने कहा कि इससे कर्मचारियों की पदोन्नतियां प्रभावित होंगी। सेवानिवृत्ति अवधि अगर बढ़ानी ही थी तो इसे 60 साल किया जा सकता है। 59 साल का यह फार्मूला भी समझ में नहीं आ रहा है। इसमें पिक एंड चूज की शंका उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली जेसीसी की बैठक के समय हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार को अगर आयु बढ़ानी है तो उसे उन सारे लाभों के साथ बढ़ाना चाहिए, जो कर्मचारियों को देय हैं। इससे कर्मचारियों में भेदभाव और रंजिश बढ़ेगी। प्रमोशन भी रुक प्रभावित हो सकती है। इसे केंद्र सरकार की तर्ज पर सभी लाभों के साथ 60 साल किया जाना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के महासचिव संजीत शर्मा ने कहा कि सरकार का ये नीतिगत फैसला है। इसका असर देखना होगा। अच्छा होगा यदि इससे प्रमोशन न रुके और बेरोजगारों पर भी बुरा असर न हो। हिमाचल प्रदेश मेडिकल अधिकारी संघ के महासचिव डा. जीवानंद चौहान ने कहा कि इस बारे में लोगों में विभाजित विचार हैं। अगर मैं व्यक्तिगत विचार रखूं तो इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में उम्र बढ़ाकर रिजल्ट अच्छे नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed