{"_id":"132-52879","slug":"Shimla-52879-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारी ने वापस लिया सरकार के खिलाफ दायर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारी ने वापस लिया सरकार के खिलाफ दायर केस
Shimla
Updated Sat, 24 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। वीरभद्र सिंह टेबल बगिंग केस में चार्जशीट और विभागीय कार्यवाही के खिलाफ प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका को पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने वापस ले लिया है। इस कार्यवाही को रद्द करने की गुहार को लेकर दायर याचिका को वापस लेते हुए प्रार्थी ने कहा है कि वह इस मामले को सक्षम अदालत के समक्ष दायर करेंगे। यह मामला न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर की खंडपीठ के समक्ष रखा गया था। गौरतलब है कि भंडारी विभागीय कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने प्रार्थी को दो आरोपों का स्पष्टीकरण देने के लिए 10 दिनों का समय दिया था। प्रार्थी ने सरकार को ये जवाब दे दिए हैं। वह 30 अप्रैल को रिटायर हो गए हैं और इस चार्जशीट के आधार पर सरकार ने उनके सेवानिवृत्ति लाभ रोक दिए हैं।
विज्ञापन