{"_id":"132-52466","slug":"Shimla-52466-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी ड्रामे के बाद स्मृति लौटीं फिल्मी दुनिया में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी ड्रामे के बाद स्मृति लौटीं फिल्मी दुनिया में
Shimla
Updated Tue, 13 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के बाद अब फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। आल इस वेल फिल्म में अभिषेक बच्चन की मां का रोल अदा कर रही हैं। चुनाव के बाद उनके तेवर भी बदल गए हैं। चुनाव के समय मीडिया की हर बात का जवाब देने वाली स्मृति ईरानी अब मीडिया से बात करने में परहेज कर रही हैं। जब उनसे मीडिया ने सवाल करने चाहे तो वह तपाक से बोली- मैं मीडिया से बात नहीं करती। स्मृति के बदले तेवर से पत्रकार हैरान थे। शूटिंग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि स्मृति ईरानी सोलह मई से पहले वापस लौट जाएंगी।
विज्ञापन