{"_id":"132-52427","slug":"Shimla-52427-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी थकान मिटाने शिमला पहुंचे शिवराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी थकान मिटाने शिमला पहुंचे शिवराज
Shimla
Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। लोकसभा चुनाव के दौरान धुआंधार प्रचार करने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी थकान मिटाने रविवार को पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचे। चौहान ने परिवार के साथ दोपहर में रिज मैदान और माल रोड पर चहलकदमी की। इस दौरान किसी को अंदाजा नहीं था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माल रोड पर बिना किसी सुरक्षा कर्मियों के ही टहल रहे हैं। शाम को उन्होंने बदले मौसम का परिवार सहित आनंद उठाया। भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निजी दौरे पर आए हैं। इसकी सूचना प्रदेश भाजपा को मिली थी, लेकिन देर शाम तक वे किसी से नहीं मिले। वह अकेले ही शिमला घूमते रहे। वह कुफरी स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन