फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   11 जून के बाद लें कॉलेज में दाखिला

11 जून के बाद लें कॉलेज में दाखिला

Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश के कॉलेजों में दस जून तक पड़ने वाली एक माह की छुट्टियों के चलते यूजी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 11 जून के बाद शुरू होगी। प्रदेश विश्वविद्यालय एडमिशन का शेडयूल अगले दो-तीन दिन में जारी करने का दावा कर रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का परिणाम घोषित करने के बाद अब सीबीएसई का परिणाम भी आने को है। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र अब कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं। कॉलेजों में नौ मई से दस जून तक अवकाश के कारण फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। इस बार भी रूसा के तहत छात्र पहले डिग्री कोर्स के प्रथम सत्र में प्रवेश लेंगे। हालांकि, विश्वविद्यालय ने अभी तक एडमिशन का शेडयूल फाइनल कर घोषित नहीं किया है। विवि के कु लसचिव डा. मोहन झारटा का दावा है कि एक-दो दिन में एडमिशन शेडयूल पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
बीएएलएलबी को 16 जून तक करें आवेदन
हिमाचल एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज बीएएलएलबी ऑनर्स पंच वर्षीय कोर्स (विधिक संस्थान) में प्रवेश को 16 जून अंतिम तिथि है। प्रोस्पेक्टस संस्थान में उपलब्ध हैं। सामान्य वर्ग के लिए जमा दो में 45 फीसदी, एससी/ एसटी के लिए 40 फीसदी की शर्त रखी गई है। सामान्य वर्ग को आयुसीमा 21, एससी/एसटी के लिए 23 साल है। 76 सब्सिडाइज्ड, 45 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें हैं। संस्थान के निदेशक डा. सुनील देष्टा ने बताया कि 19 जून को साक्षात्कार शुरू होंगे। 23 को पहली मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन

----
बीटेक को 17 तक करें आवेदन
विवि के यूआईआईटी विभाग में बीटेक (सीएसई कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) और बीटेक आईटी (इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी) के लिए 17 मई अंतिम तिथि है। एक जून को प्रवेश परीक्षा होगी। सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स के लिए जमा दो परीक्षा फिजिक्स और मैथ के साथ पास या अपीयर छात्र पात्र हैं। यूआईआईटी के विभागाध्यक्ष मनु सूद ने बताया कि कोर्सों से संबंधित विस्तृत जानकारी यूआईआईटी डॉट एसी डॉट इन वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीबीए/बीसीए को 16 तक आवेदन
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (एचपीयू) एवालॉज में बीसीए, बीबीए को 16 मई अंतिम तिथि है। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि दो जून को प्रवेश परीक्षा होगी। बीबीए के लिए सामान्य वर्ग 50 फीसदी, एसी/एसटी के लिए 45 फीसदी अंक की शर्त रखी है। बीसीए में प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के मुताबिक प्रवेश होगा। बीबीए को 50 नंबर प्रवेश परीक्षा के अंक के आधार पर, 15-15 अंक दसवीं और 12वीं के प्राप्तांक, जबकि बीस अंक इंटरव्यू और जीडी के होंगे। पहली मेरिट 21 जून को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed