{"_id":"132-52262","slug":"Shimla-52262-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घेरों में होगी ईवीएम की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घेरों में होगी ईवीएम की सुरक्षा
Shimla
Updated Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगी। बुधवार के बाद आठ दिन के लिए इन मशीनों को भारी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने प्रदेश में ईवीएम की सुरक्षा के लिए विभिन्न जिलों में 17 स्ट्रांग रूम बनाए हैं। ये स्ट्रांग रूम शिमला, रामपुर, रिकांगपिओ, केलांग, काजा, ऊना, सोलन, नाहन, कुल्लू, मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर और नूरपुर में बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के बाद पुलिस सुरक्षा में ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इनकी सुरक्षा तीन घेरे में होगी। पहले घेरे में आईटीबीपी के 10 जवान होंगे। दूसरे में स्टेट आर्म्ड पुलिस और तीसरे घेरे में जिला पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात होंगे। इस तरह हर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 18 से 20 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करवाने को पुलिस विभाग एक डीएसपी और इससे उच्च स्तर के अधिकारी की नियुक्ति भी करेगा।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और पुख्ता बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी होंगे। आईजी लॉ एंड आर्डर एवं नोडल ऑफिसर चुनाव एसपी सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन घेरे में होगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और सभी स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
---
हर मूवमेंट पर रही सीआरपीएफ की नजर
केंद्र से मंगवाई 45 कंपनियों की मूवमेंट पर सीआरपीएफ की नजर रही। चुनाव आयोग ने दिल्ली से असिस्टेंट कमांडेंट स्तर के अधिकारी को तैनात किया था। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात इन कंपनियों की मूवमेंट जानने के लिए पुलिस मुख्यालय में एक ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनाया गया। देश में हो रहे चुनावों में तैनात होने वाली पैरा मिल्ट्री फोर्सिस को कंट्रोल करने के लिए सीआरपीएफ को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसी के तहत असिस्टेंट कमांडेंट की नियुक्ति हुई है। जिला पुलिस के 13, पुलिस मुख्यालय के दो और सीआईडी का एक कंट्रोल रूम भी पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखे था।