फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   न हिमाचल, न देश में मोदी लहर : शुक्ला

न हिमाचल, न देश में मोदी लहर : शुक्ला

Mon, 14 Apr 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 14 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे राजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल के लोग राज्य में जिस पार्टी की सरकार होती है उसे लोकसभा चुनाव में भी समर्थन देते रहे हैं। ट्रेंड अब तक यही रहा है। सभी कांग्रेसी एकजुट होकर काम पर लगे हैं। इसलिए कांग्रेस हिमाचल में चारों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यतया यूपीए सरकार की उपलब्धियों के सहारे प्रचार में जाएगी। राज्य से संबंधित मसले स्टेट लीडरशिप को देखने हैं। एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में नरेंद्र मोदी की कोई लहर नहीं है। आधे देश में भाजपा नाम की पार्टी ही नहीं है। इसलिए मोदी लहर का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उस मांग का समर्थन किया कि नरेंद्र मोदी के प्रचार में भाजपा 10 हजार करोड़ खर्च कर रही है। ये पैसा कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी का बचाव करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी की पत्नी का विवाद राहुल गांधी ने नहीं उठाया। खुद नरेंद्र मोदी ने 40 साल बाद इसका जिक्र अपने हल्फनामे में किया है। राहुल गांधी ने केवल तथ्य सामने रखे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने माना कि इस बार लोकसभा चुनाव का प्रचार निमभन स्तर का होता जा रहा है। राजीव शुक्ला ने ये भी कहा कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं है। दिल्ली में भी आप को बड़ा झटका लगने वाला है। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत सभी बड़े केंद्रीय नेता आएंगे। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता में उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के अलावा कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, कर्नल धनीराम शांडिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य और प्रवक्ता नरेश चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन


इनसेट
उर्मिल की एंट्री के बदले कोई डील नहीं
बागियों की वापसी पर राजीव शुक्ला से पूछे गए सवाल का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में हिमाचल प्रभारी ने कुछ निर्देश उन्हें दिए हैं। कांग्रेस पार्टी के नियमों और संस्था के हिसाब से इस पर फैसला होगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उर्मिल ठाकुर की कांग्रेस में एंट्री के बदले कोई डील हुई है। सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर से कांग्रेस का टिकट दो-तीन दिन में तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed