{"_id":"132-51300","slug":"Shimla-51300-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस टिकट पर फैसला किसी भी समय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस टिकट पर फैसला किसी भी समय
Shimla
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस टिकट पर फैसला किसी भी समय हो सकता है। भाजपा टिकट की घोषणा के बाद अब कांग्रेस को ही इस सीट से विधानसभा प्रत्याशी को लेकर निर्णय लेना है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक तय हुई थी, मगर यह रद्द कर दी गई। इसी में अन्य प्रदेशों के विधानसभा उपचुनावों सहित हिमाचल की सुजानपुर सीट पर भी फैसला होना था। इसके बाद अब आगामी बैठक शनिवार को प्रस्तावित है। सुजानपुर से टिकट के लिए अनिता राणा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा की पत्नी हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक अनिता वर्मा और कुलदीप पठानिया सहित कई अन्य आवेदक भी टिकट की आस में हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि टिकट पर फैसला किसी भी समय हो सकता है।
विज्ञापन