{"_id":"132-51253","slug":"Shimla-51253-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोसेस सर्वरों का परिणाम घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोसेस सर्वरों का परिणाम घोषित
Shimla
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। प्रदेश उच्च न्यायालय ने अधीनस्थ न्यायालयों में प्रोसेस सर्वरों के 14 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 अप्रैल को उच्च न्यायालय परिसर में होगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी को हुई थी। परीक्षा में कुल 5366 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसमें 50 का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 21, अनुसूचित जाति के 8, अनुसूचित जनजाति के 9 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 अभ्यर्थी हैं। इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची उच्च न्यायालय की वेबसाइट http://hp.highcourt.nic.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन