{"_id":"132-50985","slug":"Shimla-50985-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन लें विभिन्न कोर्सों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन लें विभिन्न कोर्सों में प्रवेश
Shimla
Updated Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। अब प्रदेश के छात्रों को विश्वविद्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। विभिन्न कोर्सों में प्रवेश को आवेदन करने के लिए उन्हें ऑनलाइन ही फार्म उपलब्ध होंगे। प्रदेश विवि 15 से अधिक विभागों में प्रवेश के लिए सारी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। अब छात्र ऑनलाइन ही हर कोर्स की जानकारी लेने के साथ फार्म डाउनलोड कर उसे जमा करवाने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। प्रदेश विवि की वेबसाइट hpuniv.in और hpuniv.nic.in पर 15 से अधिक कोर्सों के प्रवेश और मेरिट आधार पर फार्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। वीरवार को कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी ने सभी विभागाध्यक्षों, विभाग निदेशकों और डीन के साथ बैठक में इस मसले पर चर्चा की। इससे प्रदेश के हजारों छात्रों को प्रोस्पेक्टस से लेकर फीस और फार्म जमा करवाने के लिए लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा। कुलपति ने कहा कि ऑनलाइन फार्म तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। छंटनी परीक्षा और वरीयता पर आधारित दोनों प्रकार के कोर्सों के लिए दाखिला फार्म और फीस ऑनलाइन भरी जाएगी। इसमें विवि से संबद्ध प्राइवेट कॉलेज और संस्थान भी शामिल हैं। ऑनलाइन सेवा शुरू होने से अब विवि इन विभागों के लिए प्रोस्पेक्टस नहीं छपवाएगा। हर विभाग के कोर्स का ब्योरा साइट पर उपलब्ध होगा। बैठक में अधिष्ठाता अध्यक्ष प्रो. सुरेश कपूर, निदेशक इक्डोल प्रो. कुलवंत सिंह राणा सहित विभागाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
---
किसी भी बैंक में जमा होगी फीस
विवि के पीजी कोर्स की ऑनलाइन प्रक्रिया में फार्म के साथ आई कोलेक्ट नंबर मिलेगा, जिसे ले जाकर छात्र किसी भी बैंक शाखा में फीस जमा करवा करेंगे। फीस जमा होने के बाद फार्म में यह नंबर भरा जाएगा। राशि सीधे एसबीआई के विवि के अकाउंट में आ जाएगी। छात्रों को फीस जमा करवाने में भी कम परेशानी पेश आएगी।
---
विज्ञापन
---
किसी भी बैंक में जमा होगी फीस
विवि के पीजी कोर्स की ऑनलाइन प्रक्रिया में फार्म के साथ आई कोलेक्ट नंबर मिलेगा, जिसे ले जाकर छात्र किसी भी बैंक शाखा में फीस जमा करवा करेंगे। फीस जमा होने के बाद फार्म में यह नंबर भरा जाएगा। राशि सीधे एसबीआई के विवि के अकाउंट में आ जाएगी। छात्रों को फीस जमा करवाने में भी कम परेशानी पेश आएगी।
विज्ञापन
---