फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बसें हैं पर चलाने के लिए स्टाफ नहीं

बसें हैं पर चलाने के लिए स्टाफ नहीं

Fri, 28 Mar 2014 05:34 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 28 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
शिमला। लोकल रूटों पर ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम को 14 नई बसें मिली हैं। 2 बसें 5 रुपये फिक्स किराये पर ओल्ड बस स्टैंड से संजौली रूट पर चलाई जा रही हैं। 12 बसों का लोकल रूटों पर संचालन शुरू कर दिया है लेकिन स्टाफ की कमी के चलते बसें निरंतर रूटों पर नहीं चल पा रही हैं। कंडक्टरों की भारी किल्लत की वजह से ड्राइवरों, मेकेनिकों और वॉशर ब्वॉय के हाथ में कैश बैग और सीटी थमाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से लालपानी से ओल्ड बस स्टैंड के लिए सुबह 8:30 बजे चलने वाली बस बंद हो गई है। स्थानीय संदीप, शशिभूषण, धीरज परमार, राजेंद्र ठाकुर और अश्वनी कुमार का कहना है कि पहले सुबह 8:00, 8:30 और 9:00 बजे बसें चलती थीं। अब 8:30 बजे वाली बस बंद होने से बसों में ओवरलोडिंग हो गई है। यही नहीं, न्यू शिमला के कई रूट फेल हो रहे हैं। न्यू शिमला से ओल्ड बस स्टैंड के लिए 9:00 बजे चलने वाली बस बंद है। स्थानीय विक्रम कंवर, विवेक कश्यप और अरुण शर्मा ने बताया कि सुबह और शाम के समय ऑफिस आवर में दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-------
इन रूटों पर चलनी हैं अतिरिक्त बसें
ओल्ड बस स्टैंड-संजौली (वाया छोटा शिमला और वाया लक्कड़ बाजार), ढली-संजौली, ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी, आईएसबीटी-मैहली, आईएसबीटी-संजौली।
-----
सवारियां उतारकर चढ़ाई चढ़ती हैं बसें
झंझीड़ी रूट पर चलने वाली बस में भारी ओवरलोडिंग के कारण यात्री और ड्राइवर कंडक्टर सभी परेशान हैं। खलीनी के पास बस को खड़ी चढ़ाई में चढ़ाने के लिए यात्रियों को बस से उतारना पड़ता है। बुधवार सुबह भी चढ़ाई में बस फंसने पर यात्रियों को बस से उतारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed