{"_id":"132-50342","slug":"Shimla-50342-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पूरे शहर को मिलेगा पीने का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पूरे शहर को मिलेगा पीने का पानी
Shimla
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम ने वीरवार को पूरे शहर में पीने का पानी देने का दावा किया है। बुधवार शाम को निगम ने चौड़ा मैदान जोन में कट लगाकर टैंक भरने का काम किया। मंगलवार को जिन क्षेत्रों में कट लगाया गया था, वहां बुधवार को प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई दी गई। उधर, आईपीएच अफसरों का कहना है कि अश्वनी खड्ड और गिरि पेयजल योजना में पानी की पंपिंग दुरुस्त हो गई है।
बुधवार शाम को नगर निगम ने चौड़ा मैदान जोन के तहत बालूगंज, समरहिल, टुटू, पांजडी, ओल्ड बैरियर, चौड़ा मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं दी। इसके अलावा न्यू शिमला, विकासनगर और देवनगर में भी पानी की सप्लाई नहीं दी। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को जिन क्षेत्रों में पानी नहीं दिया गया था, वहां बुधवार को सप्लाई दी गई। शहर में जल संकट न गहराए, इसके चलते बुधवार को चौड़ा मैदान में कट लगाया गया। वीरवार को पूरे शहर को सुचारु सप्लाई दी जाएगी।