फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस सरकार की कथित बदला-बदली के खिलाफ भाजपा की रैली में शिमला आए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालांकि, शीर्ष भाजपा नेताओं और शिमला पुलिस के संयम से लाठीचार्ज या बड़ा टकराव टल गया। भाजपा ने चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर सरकार के खिलाफ रैली की। इसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद वीरेंद्र सांसद आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढे़।
विज्ञापन

विधानसभा के मुख्य गेट के चौराहे पर शिमला पुलिस ने बेरिकेड लगा रखे थे। यहां काफी देर तक भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प होती रही। बाद में रणधीर शर्मा, सतपाल सत्ती, रविंद्र रवि, बलदेव शर्मा जैसे नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत किया और यहां धूमल ने बेरिकेड पर चढ़कर दोबारा उन्हें संबोधित कर संयम रखने को कहा और प्रदर्शन की समाप्ति की घोषणा भी की। इससे पहले चौड़ा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के बजाय बदला-बदली पर उतर आई है। पूर्व सरकार के एनजीओ नेताओं के बार-बार तबादले हो रहे हैं। भाजपा से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों को सस्पेंड किया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ झूठे केस बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार में कें द्र से 10 हजार करोड़ की राशि देने की बात कही थी। उसका आज तक पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि इस बारे में अब राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को हिसाब दे। धूमल ने कहा कि सरकार ने सदन में माना है कि अब तक 18 पंचायत प्रधानों को सस्पेंड किया गया है। ये कार्रवाई सरकार ने सभी जिलों से ये जानकारी मंगवाने के बाद की है कि कौन प्रधान किस पार्टी से संबंध रखता है, यह निंदनीय कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक पंच के साथ भी गलत हुआ तो पार्टी इसका जवाब देगी। धूमल ने दावा किया कि भाजपा के प्रदर्शनों के बाद सरकार ने तबादले रोके हैं। फोन टैपिंग मामले में किसी को फंसाने की साजिश हुई तो बख्शा नहीं जाएगा। धूमल ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतकर केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सरकारी अत्याचार की सूचना दें : सत्ती
शिमला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने छात्र संघ चुनाव में हर कॉलेज में सरकारी स्टाफ को एनएसयूआई को जिताने के लिए लगाया गया, फिर भी एबीवीपी पूरे प्रदेश में अव्वल रही। सोलन में एक पुलिस वाले ने सादी वर्दी में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पीटा। उन्होंने पुलिस अफसरों को आगाह किया कि वे आने वाले समय को भी ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के साथ सरकार अत्याचार करती है, तो इसकी सूचना दें। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के करीब 25 विधायक भी उपस्थित थे।


दो कांस्टेबल चोटिल, केस दर्ज
शिमला। विधानसभा घेराव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर डंडों से प्रहार किया। इस कारण बटालियन के दो कांस्टेबलों राजेश और कुलप्रीत को चोटें आई हैं। इनका अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इतना ही नहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामले की पूरी वीडियोग्राफी की है। अभी तक एफआईआर में बीजेपी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताआें ने डंडों से पुलिस पर हमला किया, इसमें दो कांस्टेबल चोटिल हुए हैं। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना बालगूंज में मुकदमा कायम करवाया गया है। वीडियो देखने के बाद कार्यकर्ताओं को नामजद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed