{"_id":"132-34748","slug":"Shimla-34748-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में केबल चोरों का कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में केबल चोरों का कोहराम
Shimla
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में केबल चोर गिरोह एकबार फिर सक्रिय हो गया है। शहर में कई स्थानों पर बीएसएनएल केबल काट दी गई है जिस कारण उप नगरों में टेलीफोन सेवा ठप है। हालांकि बीएसएनएल कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं।
केबल चोरों के हौसले बुलंद हैं और एक के बाद एक शहर भर में बीएसएनएल केबल काट कर गायब की जा रही है। बालूगंज में चोरों ने 200 पेयर की 140 मीटर केबल चोरी कर दी है। केबल कटने से तारादेवी, कच्ची घाटी, बालूगंज व आसपास के क्षेत्रों के टेलीफोन ठप हो गए हैं। बुधवार रात 103 टनल के पास पचास पेयर की 40 मीटर केबल व नवबहार में चैल्सी स्कूल के पास 170 मीटर केबल चोरी होने से पांजड़ी, मल्याणा, बखराई, शनान व आसपास के इलाकों में टेलीफोन सेवा प्रभावित हुई है। बीएसएनएल के अधिकारियों ने शुक्रवार तक टेलीफोन सेवा बहाल करने का दावा किया है।
-----------------------------------
चोर केबल काट गए, पुलिस सोती रही!
चोरी के इरादे से शहर के बीचों बीच रिज मैदान पर करीब 400 पेयर केबल काट दी गई और पुलिस को इसकी कानों कान खबर नहीं हुई। गश्त की पुख्ता व्यवस्था का दावा करने वाली शहर की स्मार्ट पुलिस इस दौरान सोई रही। केबल कटने की सूचना के तुरंत बाद बीएसएनएल के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और केबल दुरुस्त की। केबल कटने के कारण कुछ घंटों के लिए शहर के कोर एरिया में टेलीफोन ठप रहे।
विज्ञापन
-------------------------------
पुलिस अधीक्षक को करवाया अवगत
शहर में टेलीफोन व्यवस्था दुरुस्त रहे और बीएसएनएल की केबल चोरी न हो इसके लिए बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता सरोज नरेष्ट व उपमंडल अधिकारी संजय कश्यप वीरवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। शहर में केबल चोरी की घटनाओं से एसपी अभिषेक दुल्लर को अवगत करवाया और चोरी की वारदातें रोकने के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने की मांग की।
--------------------------
चोरों पर कसा जाएगा शिकंजा
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया कि केबल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। केबल चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा।