फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब नौवीं को भी शिक्षा बोर्ड देगा प्रश्न पत्र

अब नौवीं को भी शिक्षा बोर्ड देगा प्रश्न पत्र

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राज्य में पहली बार हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड नौवीं के लिए इंटरनल परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड स्कूलों में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षाओं के प्रश्न पत्र मुहैया कराएगा। लेकिन जिला के सौ से ज्यादा स्कूल इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। छात्रों का ब्योरा बार-बार मांगा जा रहा है पर स्कूल हैं कि इन आदेशों को मानते ही नहीं। हालांकि इससे पहले भी ग्यारहवीं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ही प्रश्न पत्र मुहैया करा रहा था।
विज्ञापन

इस बार उच्च शिक्षा उप निदेशक छतर सिंह नेगी ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने जिला के एक सौ दस स्कूलोें के मुखियाओं को कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को मांगी गई जानकारी भिजवाने के लिए सभी स्कूलों को समय से सूचित कर दिया गया था। अब दोबारा निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि जनवरी अंत तक ब्योरा नहीं दिया गया तो लापरवाह और लेटलतीफ मुखियाओं पर गाज गिरना लगभग तय है।
विज्ञापन

-----------
इन स्कूलों से नहीं मिला छात्रों का ब्योरा
देवगढ़, देव नगर,धमांदरी, डोडरा, डोमेहर, दत्तनगर, फांचा, गानवी, घैणी, गुमा बसंतपुर, गुम्मा चौपाल, जनेड़घाट, जांगलिक, शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, जहोकर, जिसकू न, जुब्बल,हिल्स स्कूल जुब्बल, जनता हाई स्कूल जुगैहर, कैथू, सिटी पब्लिक स्कूल कमला नगर, कंडा बनाह, काऔबील, करयाली, कथोग, खागना, खलग, खरोट, क्याओ, ब्वायज स्कूल कोटखाई, एसवीएम कोटखाई, कृष्णा नगर, कुथैहर, कुथैहर चौपाल, कुथैहर घासनी, लालसा स्कूल, मचौटी, मल्लत, मार्डन एजुकेशन सोसायटी मशोबरा, मुनीश, नाग जुब्बड़, जेकेएम पब्लिक स्कूल नानी मतियाना, नेहरा सुन्नी स्कूल, एसवीएम नेरवा, वेद विहार पब्लिक स्कूल, संजय गांधी पब्लि कस्कूल न्यू शिमला, पाहल स्कूल, पंदरानु, पटगैहर, पौऊरिया, पुजारली, कमला मेमोरियल स्कूल रामपुर, हारमोनी पब्लिक स्कूल रत्नाड़ी, एसवीएम रोहड़ू, रूसलाह स्कूल, मोनल पब्लिक स्कूल संजौली, हाई स्कूल सरी, सारीवासा देवीधार स्कूल, सरोट स्कूल, शामथा, एफसी सिख स्कूल शिमला, शोघी स्कूल, सावित्री पब्लिक स्कूल शिमला, थाईला स्कूल, ज्ञान ज्योति ठियोग, टिकरी नेवल, टोडसा, टुटू, एसएस निकेतन टुटु, वीबी स्कूल अराहल, बदशाल, रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, बड़ागांव स्कूल, बसंतपुर, ब्यौलिया, भमनोली स्कूल, भराड़ी, विल्सन पाइनस इंटरनेशनल स्कूल, बुमल स्कूल, चड़ी डारन, चौड़ा मैदान, एसवीएम चिड़गांव, चौपाल स्कूल, डाकल, दरकाली स्कूल, देवरी खनेटी, वीरगढ़ स्कूल, गंगा पब्लि स्कूल खलीनी, स्प्रींग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी, राघव पब्लिक स्कूल घैणी, सिटी लाइफ पब्लिक स्कूल ढांढा, मार्डन पब्लिक स्कूल फागु, आस्था पब्लिक स्कूल बनुटी, संसकार पब्लिक स्कूल डकोलड़, लीविंग वैल्यूज पब्लिक स्कूल चौपाल, गीता निकेतन सुन्नी, फ्रंट लाइन पब्लिक स्कूल थानाधार, ऊमा इंटरनेशनल स्कूल मेहली, राज किड्स पैलेस रामपुर, ब्लू बेल्स रोहड़ू, पुंडीर पब्लिक स्कूल मरावग, भरानु स्कूल, एसवीएम रोहड़ू समोली, हिम स्प्रींगडेल अरामपुर, पुंडीर पब्लिक स्कूल रामपुर, हाई स्कूल देवनगर, पाउरिया, हाई स्कूल रामपुर, एसएसएन टुटू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed