{"_id":"132-32573","slug":"Shimla-32573-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने कहा, मरना है तो सुसाइड नोट लिखो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने कहा, मरना है तो सुसाइड नोट लिखो
Shimla
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। गेयटी में सूफी ग्रुप की ओर से मंगलवार को ‘खुदकुशी’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक में दर्शाया गया कि एक लड़का चाचा के साथ रहता है। उसे शादी अपनी मरजी से करनी है लेकिन चाचा इस बात के सख्त खिलाफ हैं। इसी बात पर दोनों की खूब तू-तू मैं-मैं भी होती है। एक दिन लड़के ने खुदकुशी करने का फैसला किया। इसकी भनक चाचा को लग गई। चाचा ने युवक को खुदकुशी से रोका तो नहीं पर सुसाइड नोट लिखने को कहा। युवक जैसे ही खुदकुशी करने के लिए पुल पर पहुंचा, वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे खुदकुशी करने से रोक लिया। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी जिंदगी में एक ऐसी लड़की आती है, जिसकी वजह से उसके मन से खुदकुशी करने का विचार खत्म हो जाता है। उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। नाटक में पंकज भारद्वाज, आरके एडी, भावना, अजय जिंटा, मोहिंद्र, कुलदीप राणा, देव शर्मा, अजय कुमार और अशोक ने अभिनय किया।
विज्ञापन