फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   घर में न गैस-न पानी, बाहर बे‘बस’

घर में न गैस-न पानी, बाहर बे‘बस’

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। ‘बे’बस राजधानी! रसोई में न गैस न पानी। मंगलवार सुबह जहां आधे शहर को जल संकट से जूझना पड़ा, वहीं खलीनी में उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही। दिक्कत यहीं खत्म नहीं होती। एचआरटीसी कर्मचारियों के वर्क टू रूल की वजह से मंगलवार दोपहर बाद राजधानी ‘बे’बस नजर आई।
विज्ञापन

-------
इन्हें नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर
---------------
खाता संख्या 611586
लोअर खलीनी के चमन प्रकाश का आरोप है कि उन्हें शिवा गैस कंपनी एचपी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवा पा रही। कुछ समय पहले कागज पूरे न होने के कारण उनका कनेक्शन बंद कर दिया। दस्तावेज पूरे किए पर एजेेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

---------
खाता संख्या 615435
खलीनी की नीना ने 4 नवंबर को गैस बुकिंग करवाई है। पर अभी तक गैस उपलब्ध नहीं हो पाई। नीना को मजबूरन हीटर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। नीना का कहना है कि इससे रसोई के काम में उनका समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खाता संख्या 614785
खुशी राम सूद ने 10 नवंबर को गैस बुक करवाई है। जब भी एजेंसी में पूछो- कल सुबह गैस पहुंच जाएगी। पर ‘वो’ कल 11 दिन बाद भी नहीं आया। वहीं, खाता संख्या 620769 मल्याना के भीमसिंह और खाता संख्या 601161 लीला शर्मा का भी यही कहना है।

------------
एजेंसी में तीन दिन से ज्यादा पेंडिंग कोई गैस नहीं। जिन लोगों की बुकिंग काफी समय से पेंडिंग चल रही है, उनके घरों में ताला मिलता है। आप बताई, दरवाजा तोड़कर कोई अंदर कैसे जाए?
- विजय कुमार, प्रबंधक, शिवा गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed