फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Seema Bhadoria Guinness World Record holder Pulling Truck, Plan And Ship With Teeth

Seema Bhadoria: भारतीय महिला ने दांतों से खींचा ट्रक और जहाज, जानें सीमा भदौरिया की उपलब्धि

Thu, 27 Jul 2023 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Jul 2023 01:57 PM IST
सार

सीमा महज 13 साल की उम्र में अपने क्षेत्र में मशहूर हो गईं, जब उन्होंने पड़ोसी की जीप को रस्सी में बांधकर दांतों से खींचा था।

विज्ञापन
Seema Bhadoria Guinness World Record holder Pulling Truck, Plan And Ship With Teeth
Seema Bhadoria - फोटो : facebook

विस्तार

Seema Bhadoria: हर साल दुनियाभर से अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनते हैं, जो कि वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड किए जाते हैं। इन विश्व स्तरीय रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया जाता है। इस विश्व स्तरीय रिकॉर्ड के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हो, अपनी अनोखी प्रतिभा से दुनिया में इतिहास रच सकता है। भारतीय भी रिकॉर्ड बनाने में किसी से कम नहीं। भारत से कई भारतीयों ने अनोखे कार्य से अपना नाम वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध किया। कई भारतीयों में से एक नाम मध्य प्रदेश की महिला का है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल होकर इतिहास रचने वाली इस भारतीय महिला का नाम सीमा भदौरिया है। आइए जानते हैं सीमा भदौरिया के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं सीमा भदौरिया?


सीमा भदौरिया मध्य प्रदेश के दतिया जिले की की रहने वाली हैं। सीमा भदौरिया के पिता का नाम कैलाश सिंह भदौरिया है, जो कि पेशे से बस कंडक्टर हैं। सीमा पढ़ाई में अधिक होनहार नहीं थीं, उन्होंने 18 साल की उम्र में 10वीं की पढ़ाई की। पांच भाई बहनों में सीमा सबसे छोटी हैं। उन्होंने कराटे और जूडो सीखा। सीमा महज 13 साल की उम्र में अपने क्षेत्र में मशहूर हो गईं, जब उन्होंने पड़ोसी की जीप को रस्सी में बांधकर दांतों से खींचा था।
विज्ञापन


सीमा भदौरिया की उपलब्धि

26 जनवरी 1995 के कार्यक्रम में उन्होंने मेटाडोर को दांत से खींचकर पूरे शहर को हैरान कर दिया था। इसके बाद सीमाा कई बार मेटाडोर और छोटी ट्रक को खींचा करती थीं। उनकी एक कांग्रेस कार्यकर्ता रिश्तेदार ने तय किया कि वह सीमा को लाइमलाइट में लाएंगी। आरती ने रेलवे ऑथोरटी से अनुमति ली और ग्वालियर में सीमा ने 114 टन रेलवे इंजन को दांतों से खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्होंने दांतों से एयरक्राफ्ट को खींचकर पूरे भोपाल को हैरान कर दिया। एयरक्राफ्ट को खींचकर सीमा ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया। एयरक्राफ्ट के अलावा सीना 450 टन भारी भरकम पानी का जहाज भी दांतों से खींच चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed