फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Naima Khatoon Aligarh Muslim University First Female Vice Chancellor in 100 Years

Naima Khatoon: 103 वर्षों बाद अलीगढ़ मुस्लिम विवि को मिली पहली महिला कुलपति, जानें नईमा खातून के बारे में

Tue, 02 Jul 2024 04:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Jul 2024 04:34 PM IST
सार

लगभग 100 वर्षों बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पहली महिला कुलपति की नियुक्ति हुई है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि की महिला कुलपति का नाम नईमा खातून है, जो कि अगले पांच वर्षों तक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद पर रहने वाली हैं।

विज्ञापन
Meet Naima Khatoon Aligarh Muslim University First Female Vice Chancellor in 100 Years
नईमा खातून अलीगढ मुस्लिम विवि की कुलपति - फोटो : instagram/amu.sports

विस्तार

AMU First Female Vice Chancellor: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही खास है। इस विश्व विख्यात विश्वविद्यालय के नाम पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। लगभग 100 वर्षों बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पहली महिला कुलपति की नियुक्ति हुई है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि की महिला कुलपति का नाम नईमा खातून है, जो कि अगले पांच वर्षों तक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद पर रहने वाली हैं।

विज्ञापन


खातून से पहले बेगम सुल्तान थीं चांसलर

नईमा खातून से पहले बेगम सुल्तान जहां एएमयू में शीर्ष पद संभालने वाली एकमात्र महिला थीं। बेगम सुल्तान 1920 में एएमयू की चांसलर नियुक्त की गई थीं। देश की राष्ट्रपति और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की विजिटर द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद नईमा खातून की नियुक्ति एएमयू के वाइस चांसलर के पद पर की गई।
विज्ञापन


कौन हैं नईमा खातून?

नईमा खातून इसके पहले महिला कॉलेज की प्रधानाचार्या रह चुकी हैं। उन्होंने एएमयू से मनोविज्ञान में पीएचडी पूरी की है और बाद में 1988 में उसी विभाग में व्याख्याता नियुक्त हुईं। 2006 में उनकी प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुई और 2014 में महिला कॉलेज की प्रिंसिपल बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू की वीसी पद के लिए चुनौती

हालांकि वीसी पद के लिए नईमा खातून की उम्मीदवारी को 2023 नवंबर माह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। इसका आधार था कि उनका नाम पति मोहम्मद गुलरेज की अध्यक्षता वाली एक समिति ने शॉर्टलिस्ट किया है, जो कि विवि के कार्यवाहक वीसी के रूप में कार्यरत थे। हालांकि इस याचिका को खारिज कर दिया गया। एक अन्य चुनौती दी गई है लेकिन मामला फिलहाल लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed