फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   meena gurung make street library free for all appreciate by social media

किताबों का ऐसा जुनून, लोगों के लिए सड़क पर ही खोल दिया स्ट्रीट लाइब्रेरी, जानें कौन हैं मीना गुरूंग

Mon, 05 Oct 2020 09:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 05 Oct 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
meena gurung make street library free for all appreciate by social media
मीना गुरुंग - फोटो : social media

कई बार हम किताबें तो पढ़ना चाहते हैं लेकिन वो हमें मिलती नहीं। या फिर उनकी कीमत इतनी अधिक होती है कि उसे खरीदना फिजूलखर्ची लगती है। लेकिन सोचिए जरा आप रास्ते पर चली जा रही हैं। और आपकी मनचाही किताब पढ़ने को मिल जाए वो भी बिल्कुल फ्री में। जी हां! ये केवल सोच नहीं हकीकत है। इस अनूठे काम को कर रही हैं अरूणाचल प्रदेश की मीना गुरूंग। जो स्ट्रीट लाइब्रेरी चलाती हैं। 

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे की रहने वाली मीना पेशे से एक सरकारी टीचर हैं। जिन्होंने अपने घर के पास स्ट्रीट लाइब्रेरी खोल रखी है। साथ ही पाठकों के बैठने की भी आसपास व्यवस्था कर रखी है। जिससे कि लोग आसानी से बैठकर अपनी मनचाही किताब को पढ़ सकें। आजकल सोशल मीडिया पर मीना का ये कॉन्सेप्ट काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनको लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्ट्रीट लाइब्रेरी की खास बात है कि इसे खुले महज अभी एक महीना ही हुआ है। वहीं खुले में रखीं इन किताबों को किसी ताले में नहीं रखा जाता। लेकिन इन किताबों को कोई चोरी नहीं करता। बस सब पढ़कर उसे उसी स्थान पर वापस रख देते हैं। मीना को इस स्ट्रीट लाइब्रेरी का आइडिया मिजोरम की मिनी वे साइड से मिला। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्त दीवांग होसाई के साथ मिलकर इसे बनाया। इस लाइब्रेरी को पाठकों का प्यार मिल रहा है। ज्यादातर महिलाएं और किशोर उम्र के बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed