फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 know Gandhi and his women associates in Hindi

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023: कंधे से कंधा मिलाकर महात्मा गांधी के साथ चलती थीं ये महिलाएं

Mon, 30 Jan 2023 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Jan 2023 09:40 AM IST
सार

कस्तूरबा गांधी, एक कारोबारी परिवार की बेटी ने आराम का जीवन छोड़ हमेशा पति मोहनदास का साथ दिया। कई ऐसी भारतीय और अंग्रेज महिलाएं भी रहीं, जो गांधी जी से काफी प्रेरित थीं और हमेशा इन्हें बापू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते देखा गया।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 know Gandhi and his women associates in Hindi
महात्मा गांधी - फोटो : facebook

विस्तार

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 :भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर लड़ी। उनका यह मार्ग आज देश विदेशों तक मशहूर है। लोग अहिंसा का जिक्र होने पर बापू को याद करते हैं। उनका अनुसरण करते हैं। महात्मा गांधी वैसे तो हर किसी के लिए प्रेरणा है। उनका पूरा जीवन ही आदर्श और प्रेरणा का प्रतीक रहा। लेकिन कई दिग्गज ऐसे रहे, जो महात्मा गांधी से इस कदर प्रभावित हुए कि उनके सम्मान में कुछ भी कर जाने की चाह रखते थे। सुभाष चंद्र बोस से गांधी जी का वैचारिक मतभेद रहा, लेकिन उन्होंने ही पहली बार गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया। इसी तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन गांधी जी के कहने पर उन्होंने अपने पैर पीछे कर लिए। कस्तूरबा गांधी, एक कारोबारी परिवार की बेटी ने आराम का जीवन छोड़ हमेशा पति मोहनदास का साथ दिया। कई ऐसी भारतीय और अंग्रेज महिलाएं भी रहीं, जो गांधी जी से काफी प्रेरित थीं और हमेशा इन्हें बापू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते देखा गया। आइए जानते हैं महात्मा गांधी के करीब रहने वाली इन महिलाओं के बारे में, जो बापू के कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहीं।

विज्ञापन


डॉ सुशीला नय्यर

डॉ सुशीला नय्यर महात्मा गांधी के सचिव प्यारेलाल पंजाबी की बहन थीं। प्यारे लाल पंजाबी और सुशीला दोनों ही गांधी जी प्रभावित थे, हालांकि उनकी मां दोनों को महात्मा गांधी से दूर रहने को कहती थीं। बाद नें वह खुद महात्मा गांधी की समर्थक बन गईं। इस बीच सुशीला ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और गांधी जी की निजी डॉक्टर बन गईं। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सुशीला कस्तूरबा गांधी के साथ मुंबई में गिरफ्तार हो गईं। वहीं कस्तूरबा गांधी के आखिरी दिनों में भी वह उनके साथ रहीं।
विज्ञापन


आभा गांधी

आभा गांधी महात्मा गांधी के परपोते कनु गांधी की पत्नी थीं। गांधीजी की प्रार्थना सभा में अक्सर आभा भजन गाती थीं और कनु फोटोग्राफी करते थे। आभा गांधी के साथ साथ होती और आंदोलन में उनका समर्थन करतीं। जब नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को गोली मारी, तब भी आभा वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु गांधी

मनु गांधी महात्मा गांधी की दूर की रिश्तेदार थीं। वह बहुत छोटी उम्र में गांधी जी के पास चली गई थी। गांधी जी मनु को अपनी पोती कहते थे। वृद्धावस्था में आभा और मनु दोनों ही गांधी जी का ध्यान रखती थीं। कस्तूरबा के आखिरी दिनों में डॉक्टर सुशीला के साथ मनु भी उनके साथ थीं। अक्सर मनु, आभा और डाॅक्टर सुशीला के कंधे महात्मा गांधी के बूढ़े शरीर को चलने में सहारा देते थे।

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 know Gandhi and his women associates in Hindi
मीरा बेन और गांधी जी - फोटो : facebook/anil.gupta.1213986

मेडेलीन स्लेड उर्फ मीरा 

मीरा बेन एक ब्रिटिश महिला थीं, जिनका असली नाम मेडेलीन स्लेड था। वह ब्रिटिश एडमिरल सर एडमंड स्लेड की बेटी थीं। उनका भारतीय नाम महात्मा गांधी ने ही दिया था और मीरा बेन को अपनी बेटी बना लिया था। मीरा बेन गांधी जी से बहुत प्रभावित थीं। अपनी ऐशो आराम की जिंदगी छोड़ मीराबेन भारत आ गईं और यहीं की होकर रह गई।

मीरा बेन: जानिए महात्मा गांधी की अंग्रेज शिष्या के बारे में, जिसे पहली ही मुलाकात में बापू ने बना लिया था बेटी

निला क्रैम कुक


अमेरिका में जन्मी निला क्रैम कुक खुद को कृष्ण की गोपी मानती थीं। वह माउंट आबू में एक धार्मिक गुरु के साथ रहती थीं। एक बार निला ने महात्मा गांधी को बेंगलुरु से खत लिखकर छुआछूत पर हो रहे कार्यों के बारे में बताया। यहां से दोनों के बीच खतों का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में फरवरी 1933 में निला की मुलाकात यरवडा जेल में महात्मा गांधी से हुई। कुछ वक्त वह साबरमती आश्रम में रहीं लेकिन उदार विचारों वाली निला बाद में आश्रम छोड़कर चली गईं और वृंदावन में मिलीं।

सरला देवी चौधरानी

सरला देवी रवींद्रनाथ टैगोर की भतीजी थीं। जब गांधी जी लाहौर गए तो सरला के घर पर रुके। सरला के पति रामभुज दत्त चौधरी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और उस दौरान जेल में थे। कहते हैं कि गांधी जी सरला देवी को प्रेम करने लगे और उन्हें अपनी आध्यात्मिक पत्नी बताते थे। इतिहासकार कहते हैं कि गांधी ने ये भी माना था कि सरला से उनके रिश्ते की वजह से उनकी शादी टूटते-टूटते बची। हक जमाने की सरला की आदत के कारण गांधी जी को उनसे दूरी बनानी पड़ी। बाद में हिमालय में एकांतवास के दौरान सरला की मौत हो गई।

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 know Gandhi and his women associates in Hindi
महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी - फोटो : facebook

सरोजिनी नायडू

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू की गांधी जी से मुलाकात लंदन में हुई थी। जब गांधी जी सत्याग्रह आंदोलन के दौरान जेल गए तो सरोजिनी नायडू ने ही नमक सत्याग्रह की अगुवाई की। वह स्वतंत्रता आंदोलनों में गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहीं और देश को आजादी दिलाई।

कस्तूरबा गांधी

कस्तूरबा गांधी पोरबंदर के एक व्यापारी परिवार की बेटी थीं। बचपन में ही विवाह के बाद वह गांधी जी के हर कदम में उनके साथ रहीं। जब गांधी जी को पढ़ने विदेश जाना था और पैसों की कमी आई, तो कस्तूरबा ने अपने गहने दे दिए। जब गांधी जी आंदोलन की लड़ाई में उतरे तो वह आराम का जीवन छोड़ एक धोती पहने, उनके पीछे चल दीं। गांधी जी के साथ पैदल चलीं, आश्रमों में रहीं। जेल तक गईं। अगर गांधी जी अपने योगदान के कारण देश के पिता कहलाए जाते हैं तो कस्तूरबा गांधी को भी लोग 'बा' कहते हैं। वह हर भारतीय की मां बन गईं।

महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी के बारे में जानें ये पांच रोचक बातें    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed