फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Mirabehn Gandhiji Relationship Biography of British Lady Mirabehn

मीरा बेन: महात्मा गांधी ने अंग्रेज महिला को पहली ही मुलाकात में बना लिया था बेटी, जानिए वजह

Mon, 01 Jan 2024 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Jan 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Mirabehn Gandhiji Relationship Biography of British Lady Mirabehn
मीरा बेन और गांधी जी - फोटो : facebook/anil.gupta.1213986

भारत की महिलाएं हमेशा से सशक्त रही हैं, बस उन्हें एक मौके और प्रोत्साहन की जरूरत रहती है। आज की महिलाएं हर काम, हर क्षेत्र में निपुण हैं लेकिन भारत के इतिहास में भी कई महिलाओं का जिक्र है जिन्होंने देश के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया कि वह प्रेरणा बन गईं। हम बात कर रहे हैं मीरा बेन की। अधिकतर लोगों ने शायद ये नाम न सुना हो लेकिन मीरा बेन के बारे में हर भारतीय को जानना चाहिए। मीरा बेन एक ब्रिटिश महिला थीं लेकिन गांधी जी से उनका गहरा नाता था। एक ब्रिटिश महिला ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि गांधी जी ने उसे भारतीय नाम दिया। बापू ने मीरा बेन को अपनी बेटी बना लिया। मीरा बेन भी ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़ भारत की होकर रह गई। चलिए जानते हैं कौन हैं मीरा बेन और भारत में उनके योगदान व गांधी जी से उनके रिश्ते के बारे में। 

विज्ञापन


मीरा बेन कौन थीं

मीरा बेन या बहन का जन्म इंग्लैंड में साल 1892 को 22 नवंबर के दिन हुआ था। उनका असली नाम मेडेलीन स्लेड था। मेडेलीन मुंबई के नौसेना के ईस्ट इंडीज स्क्वाड्रन में कमांडर इन चीफ के पद पर तैनात सर एडमंड स्लेड की बेटी थीं। मेडेलीन को प्रकृति से काफी प्रेम था। उन्होंने अलग अलग भाषाएं सीखी थीं, जिसमें हिंदी भी शामिल थी। मेडेलीन ने गांधी जी पर लिखे साहित्य को पढ़ा तो उनसे काफी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


गांधी जी से मीरा बेन की मुलाकात 

बाद में 1925 में वह भारत आई, तब उनकी मुलाकात गांधी जी से हुआ। मीरा बेन ने अपनी आत्मकथा “द स्पिरिट्स पिलग्रिमेज” में उनकी और महात्मा गांधी की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया है कि उस समय महात्मा गांधी ने उनसे कहा था कि तुम मेरी बेटी बनकर रहोगी। स्वतंत्रता संग्राम में मेडेलिन ने भी अपना जीवन समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी ने उन्हें मीरा बेन नाम दिया। मीरा बेन ने भारत को ही अपना घर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा बेन का योगदान

उत्तर प्रदेश के मुलदास पुर में किसान आश्रम की स्थापना में उनका ही योगदान रहा। वह गांधी जी के साथ जेल तक गईं। एक संभ्रांत परिवार की लड़की सादी धोती और जमीन पर सोने लगी।

मीरा बेन को मिला सम्मान

उनके योगदान के लिए आजादी के बाद साल 1982 में देश की ओर से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। हालांकि मीरा बेन तब तक देश छोड़कर जा चुकी थीं और वियना के एक गांव में बस गईं थी। इसलिए ये उपाधि लेने भारत नहीं आ सकीं। भारतीय राजदूत खुद वियना में उनके पास गए और उन्हें ये सम्मान देकर आए। इसके अलावा मीरा बेन के नाम पर एक डाक टिकट भी जारी किया जा चुका है। 20 जुलाई 1982 में मीरा बेन की मृत्यु हो गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed