फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   know inspirational story of olympic qualifier rewti

खाने के लिए नहीं हुआ करते थे रेवती के पास रुपये, ओलंपिक में लेने जा रही हैं भाग

Mon, 12 Jul 2021 08:50 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 12 Jul 2021 08:50 AM IST
सार

रेवती ने भले ही छोटी उम्र में माता-पिता को खो दिया हो लेकिन उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। वे सरकारी हॉस्टल में रहते हुए भी भागती रहीं। यही कारण है कि वे इस वर्ष ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। 

विज्ञापन
know inspirational story of olympic qualifier rewti
ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवती वीरमणि मदुरई के एक बहुत ही गरीब परिवार से आती हैं और उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष देखा है। आज रेवती भारत के लिए ओलंपिक्स में भाग लेने जा रही हैं। वे कई सारी लड़कियों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। एक समय ऐसा भी था जब उनके पास खाने तक को रुपये नहीं हुआ करते थे लेकिन वे खेलती रहीं और आज सफलता उनसे बस कुछ कदम दूर है। विस्तार से जानिए रेवती की कहानी। 

विज्ञापन

दादी के साथ रहीं

रेवती ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था जिसके बाद से दादी ही उनका पालन-पोषण कर रही हैं। दादी के पास भी इतने पैसे नहीं हुआ करते थे कि वे उन्हें पढ़ा- लिखा सकें। सरकारी हॉस्टल में दादी ने उन्हें दाखिला दिला दिया और वहां ही उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

जूते लेने के लिए पैसे नहीं थे

रेवती के पास एकसमय जूते खरीदने के तक पैसे नहीं हुआ करते थे। यह ऐसा समय था कि रेवती को नंगे पैर दौड़ना पड़ता था। उन्होंने सफलता हासिल करने के लिए ये भी किया। रेवती साल 2016 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल और सीनियर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे में लगी नौकरी

खेल कोटे से 2019 में रेवती को क्लर्क के तौर पर रेलवे में नौकरी मिल गई जिसके बाद उनका जीवन थोड़ा सुधरा है। रेवती आज ऑलंपिक में भाग लेने जा रही हैं और पूरे देश को उनसे मेडल की उम्मीद भी है। रेवती ने यह मुकाम अपनी मेहनत से हासिल किया है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed