केरल की अपर्णा कांच की बोतलों से बनाती हैं सजावटी सामान, टूरिस्टों को बताती हैं पर्यावरण का महत्व
रद्दी में पड़े सामान को छूकर ये लड़की उन्हें खूबसूरत बना देती है। केरल की रहने वाली 24 साल की अपर्णा बेकार हो चुकीं पुरानी कांच की बोतलों को इकट्ठा कर डेकोरेशन का सामान बनाती हैं। साथ ही वो पर्यटन के लिए आएं पर्यटकों को पर्यावरण को साफ रखने और बचाने का संदेश भी देती हैं। अपर्णा को ये हुनर उनकी मां से मिला है। जो बेकार और रद्दी के सामान से सजावटी सामान बनाया करती हैं।
केरल के कोल्लम से कुछ दूर प्रकृति के गोद में बसे मन्रोतुरुत्तु में रहती हैं अपर्णा। साल 2017 से वो लगातार इस काम में लगी हैं। इधर-उधर से कांच की बोतलों को इकट्ठा कर वो होम डेकोरेशन का सामान बनाती हैं। बीएड कर चुकीं अपर्णा इन्हीं बेकार बोतलों से कलात्मक चीजें बनाती हैं।
अपर्णा का गांव एक टूरिस्ट प्लेस हैं। जहां पर टूरिस्ट अक्सर कांच की बोतलें फेंक देते थे। जिसे वो उठाकर घर लातीं। फिर इनसे कलात्मक बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करतीं। जिसे लोग काफी पसंद करते थे। अपनी कला के जरिए उन्होंने अपने क्षेत्र की झील को भी जन मुहिम के जरिए साफ किया। फिर इसमें से निकली बोतलों को सजाकर सड़क के किनारे रखा। वो चाहती हैं कि लोग कचरा ना फैलाने के लिए जागरुक हों। मजेदार बात ये है कि अपर्णा जब बोतलों को सड़क से उठाती तो लोग उन्हें चिढाते। फिर उनका नाम कुप्पी रख दिय़ा। लेकिन अपर्णा ने इसी नाम का स्टूडियो घर के कमरे में बना लिया। जहां से वो टूरिस्टों को वर्कशॉप भी देती हैं।

कमेंट
कमेंट X