फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Independence Day 2025 Indian women leaders in freedom movement From Subhadra Kumari Chauhan to Sarojini Naidu

Independence Day 2025: शब्दों के शस्त्र से लड़ी आजादी की लड़ाई, जानिए देश की कवयित्रियों के बारे में

Fri, 15 Aug 2025 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:06 AM IST
सार

Independence Day 2025:  महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में सुभद्राकुमारी चौहान, सरोजिनी नायडू, कमला नेहरू, अन्नी बेसेंट और विजयलक्ष्मी पंडित का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कैसे भाषण और लेखन से इन्होंने आजादी में अपना योगदान दिया। 

विज्ञापन
Independence Day 2025 Indian women leaders in freedom movement From Subhadra Kumari Chauhan to Sarojini Naidu
स्वतंत्रता दिवस पर दें भाषण - फोटो : Adobe

विस्तार

Independence Day 2025: भारत का स्वतंत्रता संग्राम सिर्फ तलवार और क्रांति का नहीं, बल्कि शब्दों और विचारों का भी युद्ध था। आजादी के लिए जहां क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया, वहीं कुछ ने शब्दों से शस्त्र से जनजागरण को आजादी आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। जहां एक ओर पुरुष सेनानियों ने संघर्ष किया, वहीं कई महिला स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कविताओं और भाषणों से देशवासियों में आज़ादी की ज्वाला प्रज्वलित की। इन महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में सुभद्राकुमारी चौहान, सरोजिनी नायडू, कमला नेहरू, अन्नी बेसेंट और विजयलक्ष्मी पंडित का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कैसे भाषण और लेखन से इन्होंने आजादी में अपना योगदान दिया। 

विज्ञापन


सुभद्राकुमारी चौहान

सुभद्राकुमारी चौहान ने कविता से क्रांति की आवाज बुलुंद की। "खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी थी" ये पंक्तियां आज भी रगों में जोश भर देती हैं। सुभद्राकुमारी चौहान ने अपनी कविताओं से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जन-जन में देशभक्ति जगाई।
विज्ञापन



सरोजिनी नायडू

भारत की कोकिला के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू न सिर्फ एक कवयित्री थीं, बल्कि आज़ादी के आंदोलन में उनकी भाषण कला ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया। उनके भाषणों में महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत मेल देखने को मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



Independence Day 2025: स्वतंत्रता संग्राम की वो वीरांगनाएं, जिनकी बहादुरी से कांप उठी थी अंग्रेजी हुकूमत


कमला नेहरू

आंदोलन की प्रखर वक्ता कमला नेहरू ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान कमला नेहरू ने अपने भाषणों में जनता को अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।


अन्नी बेसेंट

विचारों की क्रांति लाने में अन्नी बेसेंट का भी विशेष योगदान रहा। अंग्रेज होते हुए भी अन्नी बेसेंट ने भारतीय स्वतंत्रता के लिए भाषणों और लेखन से युवाओं को प्रेरित किया। होम रूल मूवमेंट में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही।


विजयलक्ष्मी पंडित

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज विजयलक्ष्मी पंडित ने बुलुंद की। संयुक्त राष्ट्र में दिए गए भाषणों से विजयलक्ष्मी पंडित ने दुनिया को भारत की आज़ादी और उसकी लोकतांत्रिक सोच से परिचित कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed