फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   ila prakashan gurugram start business of bakery at home become successful

नौकरी छोड़ इला ने शुरू किया अपना बिजनेस, आज रोजाना की कमाई है हजारों में

Fri, 02 Oct 2020 10:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 02 Oct 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
ila prakashan gurugram start business of bakery at home become successful
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोई भी काम आसान नहीं होता लेकिन अपनी मेहनत और लगन के बल पर कुछ भी पाना असंभव नही है। जॉब छोड़ घर से बेकरी का बिजनेस शुरू करने वाली इला की जिंदगी भी अब बदल चुकी है। अब वो रोजाना करीब दस हजार रुपये तक कमा लेती हैं। गुरुग्राम में रहने वाली इला ने अपना बिजनेस शुरू करने का ना केवल सपना देखा बल्कि उसे साकार भी किया। 

विज्ञापन

होटल मैनेंजमेंट का कोर्स करने के बाद इला ने कई सालों तक नौकरी की। पहले वो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम करती थीं। दो साल चेन्नई फिर कोलकाता काम करने के बाद उनकी शादी हो गई। शादी के बाद गुरुग्राम रहने के दौरान पति और बच्चों की देखभाल में दो साल गुजार दिए। फिर कुछ अलग और अपना करने का जुनून सवार हुआ। इला ने अपना बिजनेस शुरू किया। विज्ञापन दिया और बर्थ डे पार्टी की ऑर्डर मिलने के साथ ही उनका बिजनेस चल पड़ा। इला ने साल 2007 में अपना बेकरी का बिजनेस शुरू किया। उस समय सोशल मीडिया का चलन ना होने के कारण काफी दिक्कतें आती थी। उन्हें लंबे संघर्ष के बाद कामयाबी मिलना शुरू हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेकरी का आइडिया इला को तब आया जब उन्होंने नोटिस किया कि शहर में कोई बेकरी की ऐसी दुकान नहीं थी। जहां से क्वालिटी पेस्ट्री मिलती हो। इला ने इस बिजनेस को शुरू किया तो लोगों को उनका चॉकलेट ट्रफल केक काफी पसंद आया। धीरे-धीरे लोगों के जानने से बिजनेस को बूस्ट मिला। फिर सोशल मीडिया के आने से इला के बिजनेस में काफी मदद मिली। जुड़वा बच्चों की मां इला घर से ही अपने बेकरी के बिजनेस को चलाती हैं। शुरूआती दिनों में बिजनेस के लिए इला ने काफी संघर्ष किया। उनके इस जुनून को पति का भी साथ मिला। बिजनेस की शुरूआत में पति ने भी कई बार डिलीवरी की। इला को अब मेहनत का फल मिल चुका है और वो उनकी कहाना बताती है कि बिना मेहनत के कुछ भी नहीं मिलता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed