{"_id":"67cec99e67af4b975006a152","slug":"how-is-prakriti-malla-kaun-hai-biography-of-the-girl-with-the-most-beautiful-handwriting-in-the-world-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prakriti Malla: इस महिला की हैंडराइटिंग है दुनिया में सबसे सुंदर, जानिए प्रकृति मल्ला के बारे में","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Prakriti Malla: इस महिला की हैंडराइटिंग है दुनिया में सबसे सुंदर, जानिए प्रकृति मल्ला के बारे में
Sat, 10 May 2025 04:17 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 10 May 2025 04:17 PM IST
सार
प्रकृति मल्ला नेपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा नेपाल के सरकारी स्कूल से पूरी की है। इस दौरान प्रकृति मे अपनी मेहनत और अभ्यास के जरिए हैंडराइटिंग में गजब की निपुणता हासिल की।
विज्ञापन
प्रकृति मल्ला कौन हैं?
- फोटो : instagram
विस्तार
Prakriti Malla : आज के दौर में जब लोगों के हाथ में पेंसिल या कमल नहीं बल्कि लेखन के लिए मोबाइल या कंप्यूटर की बोर्ड होता है, वहीं एक महिला ऐसी भी है जिसकी हैंडराइटिंग को दुनिया की सबसे सुंदर और परफेक्ट लेखन माना जाता है। उनकी लिखावट कंप्यूटर टाइप किए गए फोंट की तरह साफ सुथरी दिखती है। सोशल मीडिया पर इस महिला की लिखावट के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद वह चर्चा में आ गईं। इस महिला का नाम प्रकृति मल्ला है। दुनिया में सबसे सुंदर हैंडराइटिंग वाली प्रकृति मल्ला के बारे में जानिए कि आखिर प्रकृति मल्ला कौन हैं, कहां रहती हैं और क्या करती हैं।
विज्ञापन
कौन हैं प्रकृति मल्ला
प्रकृति मल्ला नेपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा नेपाल के सरकारी स्कूल से पूरी की है। इस दौरान प्रकृति मे अपनी मेहनत और अभ्यास के जरिए हैंडराइटिंग में गजब की निपुणता हासिल की। असाधारण रूप से सुंदर और परफेक्ट हैंडराइटिंग के कारण इसे देखने वाले पहली बार में उनकी लिखावट को प्रिंटेड टेक्स्ट समझते हैं।
विज्ञापन
Suman Dhamane: मिलिए आपली आजी से, 74 साल की उम्र में यूट्यूब से कमा रही हैं लाखों
विज्ञापन
प्रकृति मल्ला की उपलब्धि
प्रकृति को लिखावट को नेपाल सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई और उन्हें विशेष सम्मान मिला। उनकी लिखावट की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर लाखों लोगों ने देखे और सराहे। खास बात ये हैं कि उनकी लिखावट इतनी सटीक है कि टाइपोग्राफी विशेषज्ञ भी इसे देख हैरान रह जाते हैं। उनकी हैंडराइटिंग को "दुनिया की सबसे खूबसूरत हैंडराइटिंग" का खिताब दिया गया है और कई लोग इसे आदर्श मानते हैं।
मैटरनिटी लीव के बाद वेतन कटौती का सामना करती हैं 40 फीसदी कामकाजी महिलाएं
फीसदी महिलाओं को ही खुद के फैसले लेने की आजादी, करियर बनाने के लिए पति से लेनी होती है इजाजत

कमेंट
कमेंट X