फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet 74 Year Old Cooking Sensation Suman Dhamane Biography in hindi

Suman Dhamane: मिलिए आपली आजी से, 74 साल की उम्र में यूट्यूब से कमा रही हैं लाखों

Sun, 09 Mar 2025 10:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 09 Mar 2025 10:06 AM IST
सार

सुमन धामने का एक कुकिंग चैनल है, जिसकी खासियत खाने की पारंपरिक रेसिपी और नई व्यंजन विधियों को सिखाना है।
 

विज्ञापन
Meet 74 Year Old Cooking Sensation Suman Dhamane Biography in hindi
सुमन धामने - फोटो : Instagram

विस्तार

Suman Dhamane Biography in hindi: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर की रहने वाली सुमन धामने ने उम्र की परवाह किए बिना डिजिटल दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। 74 वर्षीय सुमन धामने को लोग प्यार से "आपली आजी" कहते हैं। सुमन धामने यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं। वह 1.78 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ यूट्यूब पर एक लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं। उनका एक कुकिंग चैनल है, जिसकी खासियत खाने की पारंपरिक रेसिपी और नई व्यंजन विधियों को सिखाना है।

विज्ञापन


कैसे हुई यूट्यूब सफर की शुरुआत?

सुमन धामने को पहले इंटरनेट और सोशल मीडिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उनके पोते यश ने उन्हें यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए प्रेरित किया और तकनीकी सहायता दी। शुरुआती दौर में कैमरे के सामने बोलने में उन्हें हिचकिचाहट महसूस होती थी, लेकिन समय के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया।
विज्ञापन


हर महीने लाखों की कमाई

आज, सुमन धामने अपने यूट्यूब चैनल से 5 से 6 लाख प्रति माह की कमाई कर रही हैं। उनकी वीडियो न केवल स्वादिष्ट व्यंजन सिखाती हैं, बल्कि दर्शकों को अपने घर की दादी-नानी की याद भी दिलाती हैं। उनके वीडियो में घरेलू और अपनापन भरा माहौल होता है, जो लोगों को बहुत पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन धामने ने यह साबित कर दिया कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। उन की रेसिपी और बोलने का तरीका लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग करके उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया।सुमन धामने की कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो यह सोचते हैं कि नए काम की शुरुआत करने के लिए उम्र एक बाधा बन सकती है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो, तो किसी भी उम्र में सफलता पाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed