{"_id":"60993ce1282cc972ba3d3e8c","slug":"house-wife-must-know-money-saving-investment-for-secure-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू महिलाओं को जरूर पता होने चाहिए पैसे बचत के ये तरीके, आएंगे काम","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
घरेलू महिलाओं को जरूर पता होने चाहिए पैसे बचत के ये तरीके, आएंगे काम
Tue, 11 May 2021 10:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 11 May 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामकाजी महिलाओं की तरह गृहिणी भले ही पैसे कमा ना पाती हों। लेकिन वो अक्सर ही छोटी-छोटी बचत कर अच्छी खासी राशि जमा कर लेती हैं। लेकिन ज्यादातर इन घरेलू महिलाओं को इस बात का ज्ञान कम होता है कि बचत के पैसे का सही निवेश कर ना केवल इन्हें सुरक्षित रखा जाए। बल्कि इससे कुछ ब्याज भी प्राप्त कर लिया जाए। घरेलू महिलाओं को इस बात की जरूर जानकारी होनी चाहिए कि पैसे का सही निवेश कर किस तरीके से भविष्य को सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
संकटों से जूझने के लिए अपने पास रखें इमरजेंसी फंड
संकटों से जूझने के लिए महिलाओं को हमेशा बचत कर इमरजेंसी फंड के तौर पर अपने पास राशि रखनी चाहिए। आर्थिक संकट से जूझने में ये फंड आपकी मदद कर सकता है। अगर आपके जीवन में कुछ बुरा हो जाता है, जैसे अगर आपकी नौकरी छूट जाती है, या आप बीमार हो जाते हैं, तो ये फंड आपके काम आ सकता है। इससे आपकी लोन चुकाने की क्षमता प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
बेहद महत्वपूर्ण है बीमा पॉलिसी
महिलाओं के लिए उत्तम बीमा योजना होना और भी महत्वपूर्ण है, विशेष तौर पर जब आप पेंशन पर निर्भर हों। अचानक कोई बीमारी बड़ी आर्थिक तबाही ला सकती है। इसलिए समय रहते बीमा कवर ले लेना सदैव बेहतर है। गंभीर बीमारी की हालत में चिकित्सा खर्च में मदद के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदें। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सालाना स्वास्थ्य जांच और अन्य जांच कराएं, जिससे उनका समय रहते इलाज हो सके। आपका परिवार अपने भविष्य के लक्ष्य जैसे कि बच्चे की उच्च शिक्षा, शादी, रिटायरमेंट आदि के लिए निवेश को जारी रख सकेगा। टर्म इंश्योरेंस में आपको एक काफी बड़ा बीमा कवर मिलता है, वो भी बेहद कम प्रीमियम पर।
विज्ञापन
स्वयं लें अपने आर्थिक फैसले
ज्यादातर महिलाएं अपने आर्थिक फैसलों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती है, क्योंकि उनमें वित्तीय मामलों की जानकारी रखने और खुद फैसले करने को लेकर संकोच रहता है। इसलिए अब सक्षम बनें और अधिक से अधिक वित्तीय अखबार एवं किताबें पढ़ें। पैसों से जुड़े मामलों के बारे में अपने माता-पिता, जीवनसाथी या फिर वित्तीय सलाहकारों से भी खुलकर बात करें और मन में कोई भी सवाल हो तो पूछने में शर्म ना करें। इससे आपमें आर्थिक फैसले खुद से लेने का आत्मविश्वास पैदा होगा।

कमेंट
कमेंट X