फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   chhattisgarh tribal woman sarpanch spread awareness for corona save everybody being covid positive

महिला सरपंच दो और महिलाओं संग मिल कर रहीं गाव के लोगों को सुरक्षित, अबतक एक भी नही हुए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 21 May 2021 11:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 21 May 2021 11:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय कोरबा से 23 किलोमीटर दूर पुरेनाखार गांव की महिला सरपंच लोगों में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रही हैं। 
महिला सरपंच के साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी इस काम में शामिल हैं। 
जिसका नतीजा है कि कोरोना की दूसरी लहर में भी 1300 आबादी वाले इस गांव में सब सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

विस्तार

महिलाओं की इच्छाशक्ति और नेतृत्व का बिल्कुल जीता-जागता उदाहरण है छत्तीसगढ़ का ये गांव। जहां पर 1300 की आबादी में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नही मिला है। जबकि इस गांव के बगल के गांव कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं। बड़े-बड़े शहरों की चिकित्सा व्यवस्था के चरमराने के बाद भी इस गांव के लोग कोरोना की दूसरी लहर आने पर भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिसका कारण हैं इनके मन की इच्छाशक्ति और अनुशासन के प्रति ललक। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय कोरबा से 23 किलोमीटर दूर बसा है पुरेनाखार गांव। जहां की आबादी करीब 1300 है। गांव की महिला सरपंच ज्ञानेश्वरी तंवर ने ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए। सरपंच का साथ देने का काम करने और लोगों को जागरूक करने की उनकी मुहिम में उनके साथ है गांव की शिक्षिका गुलेश्वरी साहू और मितानिन अनीता यादव। ये तीनों महिलाएं पूरी तैयारी के साथ गांव के लोगों को हर छोटी से छोटी जानकारी से अवगत करा रही हैं और जागरूक कर रही हैं। 

विज्ञापन

इन महिलाओं ने सबसे पहले गांव के बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए और कोरोना से बचने के लिए सावधानियां समझाईं। फिर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर निकलने पर रोक लगाई। इसके साथ ही सरपंच में कुछ युवकों की टोली बना रखी है जो दिन रात गांव की सरहद पर बाहर से आने-जाने वाले लोगों को पर निगरानी करता है। गांव के लोगों के साथ मिलकर सुरक्षा के लिए जागरूक करना इतना आसान भी नहीं था। क्योंकि पड़ोस की दो पंचायतों में सौ से अधिक लोग संक्रमित थे। ऐसे में उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। लेकिन ज्ञानेश्वरी देवी के द्वारा गांव के लोगों के लिए बरती गई सतर्कता की तारीफ जिला पंचायत सीईओ भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed