फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   cafe owner nisha bhagat from ranchi started free home delivery food for covid patients

कैफे में खिचड़ी का ऑर्डर देने पर संचालक निशा ने शुरू की मुफ्त में कोविड मरीजों के लिए खाने की सुविधा

Thu, 06 May 2021 09:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 06 May 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
cafe owner nisha bhagat from ranchi started free home delivery food for covid patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के रांची में आदिवासी महिला ने अपने कैफे को कोविड से पीड़ित परिवारों के लिए समर्पित कर दिया है। अब ये महिला नाश्ता, लंच और डिनर बनाकर कोरोना से पीड़ित परिवारों तक मुफ्त में पहुंचाती है। दिनभर में तीन बार ये फूड सप्लाई 45 लोगों तक पहुंचाया जाता है। 
विज्ञापन


कैफे चलाने वाली निशा भगत ने बताया कि एक रात एक महिला ने उनके कैफे में फोन कर खिचड़ी की होम डिलीवरी का ऑर्डर दिया। इसके साथ ही वो महिला खिचड़ी के लिए कुछ भी पैसे देने को तैयार थी। ऐसे में निशा को काफी आश्चर्य हुआ। इसके साथ ही उसने बताया कि उसके परिवार में सारे लोग कोरोना से पीड़ित हैं और कोई भी इतना फिट नहीं जो खाना पका सके। ऐसे में वो ये ऑर्डर ले लें। तब निशा के दिमाग में ऐसे परिवारों को मुफ्त में खाना पहुंचाने का ख्याल आया। 
विज्ञापन

इसके बाद निशा ने सोशल मीडिया पर मैसेज किया कि उनके यहां कोविड के मरीजों के लिए मुफ्त में खाने की व्यवस्था है। ऐसे में बहुत सारे लोगों के फोन मदद के लिए आने लगे। निशा को इस काम में मदद चंद्रशेखर और विनिता साहू करती हैं। निशा खाने के पैकेट में अलग-अलग नाश्ते के साथ खाने में रोटी, सलाद, चावल और सब्जी देती हैं। निशा बताती हैं उनके इस काम के लिए बहुत सारे लोग पैसे भी मुहैया करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed