बॉटनी की प्रोफेसर जया से प्रेरणा लेकर 120 छात्र कर रहे बागवानी
आज के समय में बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से गार्डनिंग करने के लिए प्रेरित करना नेक कामों में से एक है और यह काम कर दिखाया है हरियाणा की जया ने, जो कि स्वयं बचपन से पेड़-पौधों के विज्ञान में रुचि रखती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों बागवानी करने के लिए लोगों के पास समय नहीं होता है। खासकर युवा तो इस और झांककर भी नहीं देखते हैं लेकिन हरियाणा की जया भारद्वाज ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि उनके 120 छात्र आज खुशी-खुशी बागवानी कर रहे हैं। जया अपने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही बागवानी के गुर सीखा रही हैं और बच्चे उनपर अमल भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं जया और उनके इस शौक की कहानी।
बचपन से है बागवानी का शौक
जया हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्हें बचपन से ही पेड़-पौधों के प्रति लगाव रहा है। यही वजह है कि उन्होंने इसी क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय भी लिया। उन्होंने जयपुर से बॉटनी में ग्रेजुएशन किया और कुरुक्षेत्र से पीजी किया है।
हॉबी क्लब में बच्चों ने चुनी गार्डनिंग
जया जिस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, वहीं पर हॉबी क्लब की शुरुआत हुई जिसमें गार्डनिंग को भी शामिल किया गया। कई बच्चों ने गार्डनिंग को चुना, यह जब उन्हें पता चला तो वे बहुत खुश हुईं। बच्चों को गार्डनिंग सिखाना उनके लिए चुनौती से कम नहीं था।
विश्वविद्यालय में तैयार किया किचन गार्डन
जया ने विश्वविद्यालय के एक हिस्से को ही किचन गार्डन के रूप में तैयार किया। वे उसी गार्डन में ऑनलाइन क्लास लेकर बच्चों को बागवानी सिखाने लगीं। बच्चे उनसे इस कदर प्रभावित हुए कि 120 बच्चों ने अपने घर में गार्डन तैयार किए और बागवानी करने लगे।

कमेंट
कमेंट X