{"_id":"6129e5008ebc3ef1634abd93","slug":"10-years-old-tejashwi-abhilash-got-two-world-record-for-digital-art","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: 10 साल की उम्र और दो रिकॉर्ड्स में नाम, जानिए तेजस्वी अभिलाष की कहानी","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
कामयाबी: 10 साल की उम्र और दो रिकॉर्ड्स में नाम, जानिए तेजस्वी अभिलाष की कहानी
Sat, 28 Aug 2021 01:00 PM IST
Abhilash Srivastava
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल आर्ट (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : Pixabay
कहते हैं न कि हौसले बुलंद हों तो उम्र महज एक गिनती रह जाती है। 10 साल की तेजस्वी अभिलाष इसी का जीता जागता उदाहरण हैं। अभिलाष ने सिर्फ 59 सेकेंड में डिजिटल डूडल बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इतना ही नहीं वह एशिया की सबसे कम उम्र की युवा लड़की भी बन गई हैं, जिन्होंने इस आर्ट को इतने कम समय में पूरा कर लिया हो। बेहद ही कम उम्र में डिजिटल ड्राइंग की दुनिया में इस तरह का इतिहास रचने वाली कोची के त्रिशुर की तेजस्वी अभिलाष युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
असल में तेजस्वी के चाचा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु के लिए ड्राइंग असाइनमेंट बनाते रहते हैं। तेजस्वी को इसकी प्रेरणा उन्हीं से मिली है। चाचा की कला को देखते हुए वह खुद इसमें हाथ आजमाने लगीं। चीजों को तेजी से सीखने की ललक रंग लाई और आज तेजस्वी युवा साथियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। तेजस्वी कहती हैं, मैं अंकल को डिजिटल आर्ट बनाते हुए देखती तो उसे सीखने की ललक जगती। मैंने उनसे सीखना शुरू किया, धीरे-धीरे कई सारे चित्र, कार्टून और आकृतियां बनाने लगी। समय के साथ चीजें निखरती गईं और मेरा उत्साह बढ़ता गया।

Trending Videos
दो रिकॉर्डस में नाम दर्ज होने की खुशी तेजस्वी को और उत्साह दे रही है। तेजस्वी कहती हैं, मम्मी-पापा ने मेरा उत्साह बढ़ाया। यहां तक कि मम्मी ने ही रिकॉर्ड की सलाह दी। तेजस्वी कहती हैं, किसी भी उम्र में कुछ भी सीखा जा सकता है, बस इच्छा शक्ति मजबूत होनी चाहिए। मैं अब और भी कम समय में डूडल बनाने की कोशिश कर रही हूं। निश्चित ही अपना नाम रिकॉर्डस में देखना काफी सुकून देता है।

कमेंट
कमेंट X