फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sanitation worker died family blame illegal custody for 60 hours

परिजनों का आरोप: 60 घंटे अवैध हिरासत में रहा परिवार, अरुण की मौत के बाद हुई रिहाई

Thu, 21 Oct 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 12:09 AM IST
सार

पुलिस ने चोरी के मामले में अरुण नामक युवक हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ की जा रही थी। अरुण थाने में सफाई करने आता था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। इससे शक के घेरे में आ गया था। पुलिस ने तलाश कर उसे पकड़ा था।

विज्ञापन
sanitation worker died family blame illegal custody for 60 hours
आगरा: एसएसपी के साथ अरुण के भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस हिरासत में मरने वाले अरुण के परिवार का आरोप है कि मालखाने में चोरी के बाद पुलिस एक-एक करके लोगों को पकड़कर थाने ला रही थी। परिवार के छह लोगों सहित रिश्तेदारों-परिचितों को भी पकड़ लिया था, जबकि परिवार का कोई व्यक्ति नामजद नहीं था। पुलिस की चोरी में भी नाम नहीं आया था। इसके बावजूद परिवार को 60 घंटे तक अवैध हिरासत में ही रखा गया। अरुण की मौत के बाद पुलिस बैकफुट पर आई। तब कहीं रिहाई मिल सकी।
विज्ञापन

रिंकू, सोनू और बंटी ने बताया कि रविवार शाम को सात बजे पुलिस वाले घर आए। उन्होंने अरुण के बारे में पूछा। उनसे कहा कि वो घर में नहीं आए हैं। इस पर पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर चले गए। मां कमला देवी और सोनू की पत्नी जया को भी अपने साथ ले आए। पांचों से अरुण के बारे में सवाल जवाब किए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को बताया कि अरुण सुबह से घर नहीं आया है। उसका मोबाइल भी घर में रखा हुआ है। उसकी पत्नी सोनम भी रिश्तेदार के घर में थी। पुलिस ने उसे भी बुला लिया। सभी को थाने पर बैठा लिया। अरुण के परिचित पीर कल्याणी और ताजगंज में रहते हैं। पुलिस ने पहले पीर कल्याणी से परिचितों को उठाया। इसके बाद ताजगंज में दबिश देनी लगी। रिश्तेदार युवती के पति को उठाकर ले आई। यह कहा कि अरुण आए तो पुलिस को सूचना दे देना। सोमवार रात को अरुण ने नए नंबर से कॉल किया। पत्नी और मां के बारे में पूछा। इस पर उसे बताया कि सभी थाने में है। यह सुनकर अरुण ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को वो ताजगंज में रिश्तेदार के घर पहुंचा। उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी उसे लेकर आ गए। इसके बाद एक चौकी पर ले जाकर पूछताछ की गई। तब भी पुलिस ने परिवार के लोगों को छोड़ा नहीं। अरुण लेकर घूमती रही। उसकी मौत के बाद सुबह सात बजे सभी पुलिस ने एक-एक करके घर छोड़ने ले गई।


पीर कल्याणी के युवक हिरासत में लिए
पुलिस ने पीर कल्याणी के तीन युवकों को पकड़ा था। उनके परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अरुण से उनका कोई नाता नहीं था। फिर भी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। परिवार के लोगों से भी नहीं मिलने दे रहे है।

आगरा: पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी की मौत पर राजनीति तेज, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ट्वीट से बोला हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed