बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Central Board of Secondary Education   ›   CBSE Class 12th Result 2025
university

Central Board of Secondary Education

CBSE Board Class 12th Result 2025

अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
CBSE Board 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) संभावित रूप से मई 2025 में कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगा। पिछले वर्षों के रूझान देखें तो सीबीएसई अक्सर मई में ही नतीजों की घोषणा करता आया है। नतीजों की घोषणा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर की जाएगी। इंटरमीडिएट के छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE Board Class 12th Result Date 2025: मई के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं नतीजे

पिछले साल, वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 13 मई को जारी किए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी सीबीएसई मई 2025 के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है। छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

CBSE Board 12th Exam 2025: 15 फरवरी से 4 अप्रैल की बीच हुईं परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गईं। इस साल, दोनों (10वीं और 12वीं) कक्षाओं के लिए 204 विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा में करीब 44 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

CBSE Inter Result 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

घोषणा होने के बाद, छात्र नीचे उल्लिखित विभिन्न तरीकों से अपना सीबीएसई परिणाम देख सकते हैं -
  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  • एसएमएस के माध्यम से
  • इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) या कॉल के माध्यम से
  • डिजिलॉकर के माध्यम से
  • उमंग एप्लीकेशन के माध्यम से
 

CBSE Board Overview: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में

 
शीर्षक विवरण
परीक्षा संचालन प्राधिकरण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
12वीं की परीक्षा तिथियां 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025
रिजल्ट की तारीख मई 2025 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in

 


CBSE Board 12th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े

 

पिछले वर्ष सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 16,80,256 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,60,511 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 14,50,174 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। 2024 में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% रहा। वहीं, त्रिवेंद्रम (99.91%) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली जिला रहा। क्षेत्रानुसार उत्तीर्ण प्रतिशत:

  • त्रिवेन्द्रम- 99.91%
  • विजयवाड़ा- 99.04%
  • चेन्नई- 98.47%
  • बेंगलुरु- 96.95%
  • दिल्ली पश्चिम- 95.64%
  • दिल्ली पूर्व- 94.51%
  • चंडीगढ़- 91.09%
  • पंचकुला- 90.26%
  • पुणे- 89.78%
  • अजमेर- 89.53%
  • देहरादून- 83.82%
  • पटना- 83.59%
  • भुवनेश्वर- 83.34%
  • भोपाल- 82.46%
  • गुवाहाटी- 82.05%
  • नोएडा- 80.27%
  • प्रयागराज- 78.25%
 

CBSE Board Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी करेगा?
पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम मई 2025 में जारी कर सकता है।

सीबीएसई बोर्ड परिणाम कहां देखा जा सकता है?
कक्षा 12वीं के छात्र अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
एप में पढ़ें

Followed