बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Central Board of Secondary Education   ›   CBSE Class 10th Result 2025
university

Central Board of Secondary Education

CBSE Board Class 10th Result 2025

अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) मई 2025 में 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर सकता है। पिछले वर्षों के रूझान के आधार पर मई के दूसरे सप्ताह के आसपास नतीजे जारी होने की उम्मीद लगाई जा सकती है। सीबीएसई अक्सर मई में नतीजों की घोषणा करता आया है। सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर नतीजों की घोषणा करता है। इसके अलावा, छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
 

CBSE Board 10th Result Date 2025: मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे संभव

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। पिछले साल 10वीं कक्षा के परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी सीबीएसई मई 2025 के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है।


CBSE Board 10th Result Credentials: परिणाम देखने के लिए होगी इन विवरणों की जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं के छात्र अपना परिणाम एसएमएस, डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म, आईवीआरएस या कॉल, उमंग मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी देख सकते हैं।


CBSE Board Pass Percentage: पिछले वर्ष का पास प्रतिशत

पिछले साल 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया था। यह 2023 की तुलना में 0.48% अधिक था। पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत आप नीचे तालिका में देख सकते हैं:
साल उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
2024 93.60 प्रतिशत
2023 93.12 प्रतिशत
2022 94.40 प्रतिशत
2021 99.04 प्रतिशत
2020 91.46 प्रतिशत


सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का पूरक परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया था। जबकि सीबीएसई 10वीं पुनर्मूल्यांकन/सत्यापन के बाद लॉट-2 के परिणाम 30 जुलाई, 2024 को घोषित किए गए थे।


CBSE Results 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

घोषणा होने के बाद, छात्र नीचे उल्लिखित विभिन्न तरीकों से अपना सीबीएसई परिणाम देख सकते हैं -
  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  • एसएमएस के माध्यम से
  • इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) या कॉल के माध्यम से
  • डिजिलॉकर के माध्यम से
  • उमंग एप्लीकेशन के माध्यम से
 

CBSE Board Overview: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में

 
शीर्षक विवरण
परीक्षा संचालन प्राधिकरण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
10वीं की परीक्षा तिथियां 15 फरवरी से 18 मार्च, 2025
रिजल्ट की तारीख मई 2025 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in
परिणाम जांचने के लिए क्रेडेंशियल रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी और सुरक्षा पिन

 

CBSE Board 10th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 21,84,117 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,65,805 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 20,16,779 ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। 2024 में 10वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला त्रिवेंद्रम (99.75%) रहा।


CBSE Class 10th Result 2024: क्षेत्र के अनुसार पास प्रतिशत

 
क्षेत्र पास प्रतिशत (%)
त्रिवेन्द्रम 99.75%
विजयवाड़ा 99.60%
चेन्नई 99.30%
बेंगलुरु 99.26%
अजमेर 97.10%
पुणे 96.46%
दिल्ली पूर्व 94.45%
दिल्ली पश्चिम 94.18%
चंडीगढ़ 94.14%
पटना 92.91%
परागराज 92.72%
पंचकुला 92.16%
भुवनेश्वर 92.03%
देहरादून 90.97%
भोपाल 90.58%
नोएडा 90.46%
गुवाहाटी 77.94%

 


CBSE Board Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी करेगा?
पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम मई 2025 में जारी कर सकता है।

सीबीएसई बोर्ड परिणाम कहां देखा जा सकता है?
कक्षा 10वीं के छात्र अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

10वीं कक्षा की परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
छात्रों को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक हासिल करने होंगे।
एप में पढ़ें

Followed