फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now intercity special train will go to Ayodhya Dham till 31st

Ram Mandir: अब 31 तक अयोध्या धाम जाएगी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन, जानिए रेलवे ने क्यों बढ़ाई संचालन की अवधि

Tue, 30 Jan 2024 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने 31 जनवरी तक चलाई जा रही 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार एक फरवरी से 30 अप्रैल तक कर दिया है। विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना तक कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
Now intercity special train will go to Ayodhya Dham till 31st
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अयोध्या धाम में हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। 04278/04277 गोमतीनगर- अयोध्या धाम-गोमतीनगर मेमू इंटरसिटी विशेष गाड़ी का संचालन 31 जनवरी तक किया जाएगा।

विज्ञापन


04278 गोमतीनगर-अयोध्या धाम मेमू इंटरसिटी विशेष गाड़ी 31 जनवरी को गोमतीनगर से 05.10 बजे से चलकर बाराबंकी से, रुदौली और अयोध्या कैंट से होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04277 अयोध्या धाम-गोमतीनगर मेमू इंटरसिटी विशेष गाड़ी एक फरवरी को अयोध्या धाम से 17.40 बजे खुलेगी जो अयोध्या कैंट, कुदौली और बाराबंकी से गोमतीनगर 20.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों के संचालन प की अवधि बढ़ा दी गई है, जबकि लखनऊ मंडल के उत्तर रेलवे पर अयोध्या धाम के निकट स्थित आचार्य नरेन्द्र देव नगर स्टेशन यातायात के लिए बंद कर दिए जाने के कारण आचार्य देवनगर स्टेशन पर रुकने वाली सभी गाड़ियों का ठहराव समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ की ठगी कर चुका है रुद्रांश, ईडी ने की जांच तो कंपनी- नाम बदला

अप्रैल तक चलेगी पटना-थावे-पटवा विशेष गाड़ी
रेलवे प्रशासन ने 31 जनवरी तक चलाई जा रही 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार एक फरवरी से 30 अप्रैल तक कर दिया है। विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना तक कोई बदलाव नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: एक फरवरी से स्पाइसजेट की सेवाएं दो महीने के लिए बंद, अयोध्या शिफ्ट की गईं तीनों फ्लाइट

हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने हैदराबाद से चलाई जा रही 02575 हैदराबाद- गोरखपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 29 मार्च तक कर दिया है। यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाती है। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से चलाई जा रही 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 31 मार्च तक किया गया है।

इसे भी पढ़ें: एक हजार करोड़ से अधिक की लागत से होगा राप्ती रिवर फ्रंट का निर्माण, बनेगा पिकनिक स्पॉट

विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का संचलन दिवस, समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा। विस्तारित अवधि में इस गाड़ी में जेनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के नौ और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed