फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Four residents of Indore died in road accident in Udaipur

Rajasthan: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, इंदौर के एक ही परिवार के चार की मौत, सात घायल

Sat, 17 Sep 2022 01:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Sep 2022 01:42 PM IST
सार

हादसे में घायल सात लोगों को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग इंदौर के एक ही परिवार के सदस्य है।

Four residents of Indore died in road accident in Udaipur
उदयपुर सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एसयूवी से उदयपुर से इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए उदयपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंदौर शहर के जिंसी में रहने वाले एक परिवार के 11 लोग उदयपुर आए थे। सभी लोग शनिवार को उदयपुर से वापस इंदौर के लिए निकले तो रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें से सोहेल मुबारिक हुसैन, साहिब जाकिर हुसैन, राजा जाकिर हुसैन, शकीला बी की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।


वे इंदौर से उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उदयपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed