{"_id":"62161a940a6d93109c425160","slug":"rajasthan-news-rpsc-ras-mains-2021-exam-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"RAS की मुख्य परीक्षा स्थगित: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लिया निर्णय, नई तारीख अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RAS की मुख्य परीक्षा स्थगित: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लिया निर्णय, नई तारीख अभी तय नहीं
Wed, 23 Feb 2022 07:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Feb 2022 07:06 PM IST
सार
आरएएस की 25 और 26 फरवरी को होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री 2021 का रिजल्ट रद्द कर दिया था। इस आदेश के बाद दोबारा से रिजल्ट जारी होने के बाद ही परीक्षा का अयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की 25 और 26 फरवरी को होने वाली मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में बुधवार को हुई फुल कमीशन की बैठक में यह फैसला लिया गया। आरएएस प्री का रिजल्ट रद्द होने के बाद आरएएस अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। चर्चा के बाद आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
इधर, हाईकोर्ट के आरएएस प्री का परिणाम रद्द करने के फैसले के खिलाफ आरपीएससी ने डबल बेंच सुनवाई के लिए याचिका लगाई थी। सुनवाई के बाद डबल बेंच ने हाईकोर्ट में फैसले पर रोक लगा दिया है। अब हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले के बाद ही तय होगा कि आगे क्या होने वाला है।
विज्ञापन
दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरएएस-प्री 2021 का रिजल्ट रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने पांच विवादित प्रश्नों की जांच के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद अब दोबारा से रिजल्ट जारी करनी होगा। जस्टिस महेन्द्र गोयल की बेंच ने अंकित शर्मा सहित अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था। बता दें कि आरएएस की मुख्य परीक्षा स्थगित कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी दस फरवरी से जयपुर में सत्याग्रह भी कर रहे थे।
विज्ञापन