फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Indian Air Force exercise Vayu Shakti to be organized on seven March in Jaisalmer Rafael to participate first time

Indian Air Force: सात मार्च को पोखरण रेंज में 148 विमान करेंगे अभ्यास, दो घंटे आसमान में 'शक्ति' दिखाएंगे लड़ाकू विमान 

Wed, 02 Mar 2022 09:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर/विशाखापट्टनम/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर/विशाखापट्टनम/नई दिल्ली Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Mar 2022 09:50 PM IST
सार

सात मार्च को जैसलमेर में पोखरण रेंज में वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 148 लड़ाकू विमान भाग लेंगे। अभ्यास सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक चलेगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Indian Air Force exercise Vayu Shakti to be organized on seven March in Jaisalmer Rafael to participate first time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय वायुसेना के 148 विमान सात मार्च को जैसलमेर के पोखरण रेंज में होने वाले वायु शक्ति अभ्यास में प्रदर्शन करेंगे। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास में पहली बार राफेल विमान भी भाग लेंगे। शक्ति अभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।  

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना हर तीन साल में पोखरण रेंज में अपनी क्षमता के प्रदर्शन के लिए वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन करती है। इससे पहले यह अभ्यास 2019 में हुआ था। इस वायु शक्ति अभ्यास में 148 विभान भाग लेंगे, इनमें से 109 लड़ाकू विमान होंगे। 
विज्ञापन


वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि वायु शक्ति अभ्यास की शुरुआत 17 जगुआर विमानों से होगी। इसमें सुखोई-30, मिग-29, तेजस, राफेल और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमान इस अभ्यास में भाग लेंगे। 24 हेलीकॉप्टर, सात परिवहन विमान और दूर से चलने वाले चार विमान भी सात मार्च को अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वायु सेना के अपाचे, चिनूक, एमआई 17V5, एमआई 35,  एएलएच एमकेआईवी,  एलसीएच और आअएफ जैसे के हेलीकॉप्टर भी पोखरण में अभ्यास करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और दोपहर 12.30 बजे समाप्त होगा। इस दौरान आकाश मिसाइल सिस्टम और स्पाइडर मिसाइल सिस्टम की क्षमताओं को भी अभ्यास में दिखाया जाएगा।

भारतीय नौसेना अभ्यास ‘मिलन-2022’ में 26 जहाज
भारत की मेजबानी में बंगाल की खाड़ी में एक से चार मार्च तक चलने वाले द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘मिलन-2022’ में 26 जहाज, 21 विमान और एक पनडुब्बी भाग लेगी। इस संबंध में पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल संजय भल्ला ने बताया कि इसमें मित्र देशों के सभी भाग लेनी वाली इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कमांडिंग अफसरों और योजना टीमों ने भाग लिया।


उन्होंने कहा कि मिलन के आयोजन का उद्देश्य अंतर-संचालनीयता और समुद्री सहयोग को बढ़ाना देने के साथ ही भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच आपसी साझेदारी को बढ़ावा देना है। नौसेना अभ्यास ‘मिलन-2022’ के दौरान हथियारों से फायरिंग के अलावा सीमैनशिप विकास, उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर लैंडिंग व अन्य कई कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed