फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: IG Shivdeep Lande suddenly reached Sitamarhi SP office

Bihar: अचानक सीतामढ़ी SP ऑफिस पहुंचे आईजी लांडे, लड़की की हत्या के मामले की जांच के लिए गठित की SIT

Tue, 30 Jan 2024 03:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Jan 2024 03:28 PM IST
सार

सीतामढ़ी में जून 2022 में एक नाबालिग लड़की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रिव्यू में आईजी शिवदीप लांडे के संज्ञान में यह मामला आया, जिसकी जांच के लिए उन्होंने एसआईटी का गठन किया है।

विज्ञापन
Bihar News: IG Shivdeep Lande suddenly reached Sitamarhi SP office
आईजी शिवदीप लांडे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजी शिवदीप लांडे सोमवार को अचानक सीतामढ़ी एसपी ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके औचक निरीक्षण से पुलिस महकमा में हलचल मच गई। इसके बाद आईजी डुमरा पर थाना क्षेत्र के मिर्चाइया गांव भी पहुंचे और एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


दरअसल, केस का रिव्यू करने के दौरान आईजी शिवदीप लांडे के संज्ञान में एक लड़की की जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद आईजी डुमरा पर थाना क्षेत्र के मिर्चाइया गांव में जांच के लिए पहुंचे। 9 महीने पहले हुई इस घटना की जांच के लिए उन्होंने एसआईटी का गठन किया है। मामले को लेकर उन्होंने कहा कि लड़की की हत्या के मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर  मृतका और उसके परिजनों को न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन


जून 2022 में की गई थी नाबालिग की हत्या
बता दें कि जून 2022 में एक नाबालिग लड़की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर की गई थी। लेकिन, केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। केस रिव्यू के दौरान आईजी शिवदीप लांडे की नजर मामले पर पड़ी तो उन्होंने मिर्चाइया गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसपी ऑफिस का भी रिव्यू किया। डीएसपी सोनल कुमारी के नेतृत्व में मामले की जांच करने के लिए  एसआईटी का गठन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी बोले- मुझे गड़े मुर्दे उखाड़ने का आदत  
आईजी शिवदीप लांडे ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी गड़े मुर्दे उखाड़ने की आदत रही है। रिव्यू के दौरान यह केस सामने आया था, जिसकी जांच शुरू की गई। बताया गया कि जब हम गांव गए तब इस संबंध में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में सही जानकारी देने वाले को खुद 25 हजार रुपया दूंगा और उसकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। नाबालिग की हत्या को 9 महीने बीत गए हैं, लेकिन अब तक उसे और उसके परिजनों को न्याय नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed