फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Union demands, display, perform Ropar, Ropar

रोपड़ में यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Sun, 13 Mar 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़ Updated Sun, 13 Mar 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
Union demands, display, perform Ropar, Ropar
प्रदर्शन - फोटो : file
इनक्लूसिव एजूकेशन वालंटियर यूनियन ने मांगों को लेकर रोपड़ में प्रदर्शन किया। यूनियन ने आईटीआई के पास जाम लगाने और  पानी की टंकी पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन


महाराजा रणजीत सिंह बाग में लगाए धरने के दौरान प्रदेश प्रधान जसवंत सिंह पन्नू संगरूर ने कहा कि वह आठ सालों से स्पेशल बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्हें सिर्फ 4500 रुपये में काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 11 महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया गया। उन्होने मांग की कि वालंटियरों को तजुर्बे के आधार पर पक्का किया जाए,  संघर्ष के दौरान यूनियन के नुमाइंदों पर दर्ज किए गए मामले रद्द किए जाएं और वालंटियर कुलवंत कौर भादसों के साथ हुए अभद्र व्यवहार के संबंध में  आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राज्य भर से आए वालंटियर को शहर में आने से रोकने के लिए पुलिस नेमुख्य मार्गो पर नाकाबंदी की थी। पुलिस ने बड़ी संख्या में वालंटियर को हिरासत में लिया और थाना सदर तथा थाना सिटी में बंद कर दिया।


बाद में गुरुद्वारा सदाव्रत में एकत्र हुए वालंटियर और यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह पन्नू संगरूर को पुलिस ने समझा बुझाकर बस में सवार किया व महाराजा रणजीत सिंह बाग ले आए। वहीं, कुछ अन्य जगहों से हिरासत में लिए गए वालंटियर को भी पुलिस वहां ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed