{"_id":"56e538c64f1c1bf1238b4569","slug":"ndoor-hockey-both-class-hockey-patiala-chandigarh-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोर हाकी के दोनों वर्गों में पटियाला ने चंडीगढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोर हाकी के दोनों वर्गों में पटियाला ने चंडीगढ़ को हराया
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 13 Mar 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
हॉकी टीम
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पहली अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी इंडोर हॉकी (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के तीसरे दिन सुपरलीग मुकाबले हुए।
इनमें टूर्नामेंट की सबसे ऊपर की चार-चार टीमें (पुरुष व महिला) शामिल रहीं। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए एआईयू के संयुक्त सचिव डॉ. गुरदीप सिंह पहुंचे।
सुपरलीग दौर में महिला वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 7-3 से हराया। विजेता टीम के लिए पूजा ने तीन, रीना, पुष्पा, बेअंत और सोनम ने एक-एक गोल किया। पंजाब यूनिवर्सिटी के तीनों गोल मंजू ने किए। दूसरे मैच में एमडीयू रोहतक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी को 4-3 के साथ हराया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने एमडीयू रोहतक को हराया। विजेता टीम के लिए पूजा ने दो, सोनम व पुष्पा ने एक-एक गोल किया। एमडीयू के लिए दोनों गोल मनीषा ने किए।
पुरुष वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी को 7-2 से हराया।
दूसरे मैच में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 7-4 के साथ हराया।
तीसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 7-2 से हराया।