फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   youth Congress, Case,pathankot

कांग्रेस के युवा प्रधान सहित छह पर केस

Tue, 28 Jan 2014 01:09 AM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Tue, 28 Jan 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
 youth Congress, Case,pathankot
झगड़े व लूटपाट को लेकर बैंक कर्मी के बयानों के आधार पर डिवीजन नंबर दो की ओर से कांग्रेस के युवा प्रधान रोहित स्याल सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार इंडो-सिंध बैंक का कर्मचारी गोबिंद नगर ढांगू पीर निवासी रोहित कुमार बैंक में फाइनेंस संबंधी काम करता है। उसकी ड्यूटी इस समय ढांगू रोड स्थित एक मोटर साइकिल शो रूम में लगी हुई है।
विज्ञापन


रोहित के अनुसार एक बाइक उसने भरत चौधरी निवासी ढांगू को फाइनेंस किया था। इसकी किश्त लेने के लिए उसने जब फोन किया तो भरत के साथ फोन पर ही उसका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भरत चौधरी कांग्रेस के युवा नेता रोहित स्याल व जसविंदर, चंबा व अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित शोरूम में आ गए और उससे मारपीट करने के साथ ही उसकी जैकेट अपने साथ ले गये। रोहित के अनुसार जैकेट में उस समय उसके 36 हजार रुपये पड़े हुए थे।

डिवीजन नंबर दो के इंचार्ज अश्विनी शर्मा ने बताया कि रोहित के बयानों के आधार पर उक्त चारो के अलावा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, इस मामले संबंधी कांग्रेस युवा नेता रोहित स्याल का कहना है उनकी छवि को खराब करने के लिए उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।


भरत चौधरी का मेडिकल करवाने वे सिविल अस्पताल में गये थे, लेकिन उनका मेडिकल नहीं होने दिया गया। पुलिस प्रशासन पर सत्तासीन पार्टी के इशारों पर काम करते हुए उन्हें फंसा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed