फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   travel, visa, Foreign, fake, Gurdaspur

जाली वीजा देने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 05 Apr 2014 10:41 PM IST
धारीवाल (गुरदासपुर)।
धारीवाल (गुरदासपुर)। Updated Sat, 05 Apr 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
travel, visa, Foreign, fake, Gurdaspur
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ताजा मामले में थाना धारीवाल की पुलिस ने विदेश भेजने के लिए नकली टिकटें तथा जाली विजा देने वाले दो ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी का केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


पीड़ित सुखविन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव डेयरीवाल दरोगा तथा उसकी साली गगनदीप कौर पुत्री मनजीत सिंह निवासी गांव अठवाल ने संयुक्त तौर पर पुलिस स्टेशन धारीवाल की पुलिस को बताया था कि उन्हें आस्ट्रेलिया भेजने के लिए मनजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी नई दिल्ली तथा भूपिन्द्र सिंह पुत्र बुआ सिंह निवासी नई आबादी उमरपुरा बटाला के साथ साढ़े 16 लाख रुपये का सौदा तय हुआ था। इस पर उन्होंने 16 अगस्त 2013 को साढ़े पांच लाख रुपये नकद उक्त ट्रेवल एजेंटों को दे दिए।
विज्ञापन


31 मार्च 2014 को उन्हें आस्ट्रेलिया भेजने के लिए आरोपियों ने उन्हें वीजा व हवाई जहाल की टिकटें दे दीं। शेष बची रकम किश्तों में देने की बात तय हुई थी। पीड़ित सुखविन्द्र सिंह व गगनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि शक होने पर जब उन्होंने इंटरनेट द्वारा टिकटों तथा वीजा की जांच की तो पता लगा कि यह टिकटें तथा वीजा दोनों नकली है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मुखी बिक्रमजीत सिंह व इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने संयुक्त तौर पर बताया कि पीड़ित सुखविन्द्र सिंह व गगनदीप कौर के बयानों पर मामला दर्ज होने के बाद मनजीत सिंह व भूपिन्द्र सिंह विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें स्वीफ्ट डिजायर कार नम्बर डीएल4 सीएएम 3106 सहित डेयरीवाल दरोगा बस स्टैंड से उस समय गिरफ्तार किया जब उक्त पीड़ित सुखविन्द्र सिंह व गगनदीप कौर से वायदे के अनुसार बकाया राशि लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed