{"_id":"02a15240fa3fb0750257a3d685de6125","slug":"ten-young-men-iraq-government-family-villagers-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेकर गए थे और खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज लेकर गए थे और खाली हाथ लौटे
बटाला ।
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वे कमाने के लिए घर से कर्ज लेकर इराक गए थे, पर हालात कुछ ऐसे बने की किसी प्रकार जान बचाकर उन्हें खाली हाथ वतन लौटना पड़ा। इराक से वापस आए क्षेत्र के दस युवकों ने सोमवार को अपना दर्द बयां किया।
उन्होंने अपनी कड़वी दास्तां सुनाई और कहा कि इराक की कंपनी में नौकरी के बावजूद उन्हें वेतन के नाम पर फूटी कोड़ी भी नहीं मिली। अब उन्होंने सरकार से माली सहायता करने में मदद के लिए गुहार लगाई है। हालांकि उनकी वापसी से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
गांव रोड खेहरा के रहने वाल शमशेर सिंह व हरप्रीत सिंह, काला अफगाना के कुलदीप सिंह, पन्नवां के सुलखन सिंह, जोड़ियां कलां के रशपाल सिंह, दरगाबाद के दिलबाग सिंह, मनोहरपुर के शमशेर सिंह, दरगाबाद के कंवलजीत सिंह, बलजीत सिंह व निर्मल सिंह ने बताया कि वे इराक के शहर करबला की कंपनी एएल बलदवई में काम करते थे। उनसे आठ घंटे तक काम लिया जाता था, उसके बदले में उन्हें कोई वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह सभी गरीब परिवारों से हैं। एक-एक लाख रुपये का कर्ज उठाकर वह इराक गए थे, मगर वापसी के समय उन्हें कुछ नहीं मिला।
बंधक बनाकर रखे गए थे 450 भारतीय, होती थी मारपीट
उन्होंने इराक के खराब हालातों केे बारे में बताया कि कं पनी में काम करने वालों में लगभग 450 भारतीय थे। वहां हालात बेकाबू होने के बाद सभी को बंधक बनाकर रखा गया था। उनको खाना भी नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी की जाती थी।
तक उन्होंने किसी प्रकार नेट पर एक वीडियो डाली थी, मगर अगले ही दिन कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने उनको हथियार दिखाकर धमकी देते हुए जबरदस्ती एक ओर वीडियो नेट पर अपलोड करवा दिया, जिसमें उनसे जबरन कहलवाया गया कि कंपनी बहुत बढ़िया है। बाद में एक दस्तावेज पर उनसे हस्ताक्षर करवा गया, जिस पर लिखा था कि कंपनी पर उनका कोई बकाया नहीं है। कंपनी ने उनके पासपोर्ट वापस करके शेष वेतन से उनकी टिकटें करवाकर वापस भारत के लिए जहाज में बैठा दिया।